Home » Ranchi News : JPSC परीक्षा पर भाजपा का बड़ा हमला, पीटी रद्द कर सीबीआई जांच की मांग

Ranchi News : JPSC परीक्षा पर भाजपा का बड़ा हमला, पीटी रद्द कर सीबीआई जांच की मांग

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi : झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की हालिया प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने गंभीर सवाल उठाए हैं। भाजपा ने प्रारंभिक परीक्षा (पीटी) को रद्द करने और पूरे मामले की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने की मांग की है। पार्टी का आरोप है कि आयोग की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता की कमी है, जिससे लाखों अभ्यर्थियों का भविष्य प्रभावित हो रहा है।

रांची में सोमवार को आयोजित प्रेसवार्ता में भाजपा के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि जेपीएससी की चयन प्रक्रिया लगातार विवादों में घिरती जा रही है। उनका आरोप है कि आयोग अब योग्यता आधारित चयन संस्था के बजाय अव्यवस्था और अपारदर्शिता का प्रतीक बन गया है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की निष्पक्षता पर लगातार सवाल उठ रहे हैं।

भाजपा ने दावा किया कि हालिया सिविल सेवा परीक्षा में 103 पदों के लिए 2,204 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया, लेकिन आयोग ने कटऑफ अंक सार्वजनिक नहीं किए। साथ ही परिणाम पर आयोग के सभी सदस्यों के हस्ताक्षर नहीं होने और मेरिट सूची को लेकर भी कई सवाल खड़े किए गए।

प्रतुल शाहदेव ने बैकलॉग पीटी परीक्षा का भी मुद्दा उठाते हुए कहा कि 832 अभ्यर्थियों का रिकॉर्ड स्पष्ट नहीं है। उनका कहना है कि इससे पूरी चयन प्रक्रिया संदेह के घेरे में आ गई है और अभ्यर्थियों का आयोग पर भरोसा लगातार कमजोर हो रहा है।

भाजपा प्रवक्ता ने ओएमआर शीट में भी कथित गड़बड़ी का आरोप लगाया। उन्होंने प्रेसवार्ता में एक अभ्यर्थी की ओएमआर शीट का उदाहरण देते हुए कहा कि पहले प्रश्नपत्र में 48 अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी के दूसरे प्रश्नपत्र में 97 अंक होने का दावा किया गया, जबकि परीक्षा विशेषज्ञों के अनुसार यह सामान्य परिस्थितियों में संभव नहीं लगता। भाजपा ने इसे गंभीर जांच का विषय बताया।

भाजपा ने मांग की है कि जेपीएससी की पीटी परीक्षा तत्काल रद्द की जाए और पूरे मामले की सीबीआई से स्वतंत्र जांच कराई जाए। इसके अलावा कटऑफ, मेरिट निर्धारण, मूल्यांकन प्रक्रिया और परीक्षा से जुड़े सभी रिकॉर्ड सार्वजनिक किए जाएं। पार्टी ने यह भी कहा कि यदि जांच में किसी स्तर पर अनियमितता सामने आती है तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।

प्रतुल शाहदेव ने प्रतियोगी छात्रों से शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से अपने अधिकारों की आवाज उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह मामला केवल एक परीक्षा का नहीं, बल्कि झारखंड के लाखों युवाओं के भविष्य से जुड़ा हुआ है और भाजपा उन छात्रों के साथ खड़ी रहेगी जो परीक्षा प्रक्रिया पर सवाल उठा रहे हैं।

Read also – Garhwa News : पेंशन नहीं मिलने से वृद्ध का इलाज के बगैर हो गई मौत, शव रख बैंक पर दो घंटे तक प्रदर्शन

Related Articles

Leave a Comment