Home » Ranchi News : रांची में सर्वजन पेंशन योजना के तहत 1.59 लाख लाभुकों को चार माह की पेंशन, खातों में भेजे गए 63.74 करोड़ रुपये

Ranchi News : रांची में सर्वजन पेंशन योजना के तहत 1.59 लाख लाभुकों को चार माह की पेंशन, खातों में भेजे गए 63.74 करोड़ रुपये

Ranchi News : जिला प्रशासन ने ऐसे लाभुकों से अपील की है, जिनके खाते में अभी तक पेंशन की राशि नहीं पहुंची है, वे अपने बैंक खाते में आधार सीडिंग अवश्य कराएं।

by Anurag Ranjan
Ranchi Transfers ₹63.74 Crore Under Sarvjan Pension Yojana to 1.59 Lakh Beneficiaries
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi : झारखंड सरकार की सर्वजन पेंशन योजना के तहत रांची जिले के 1 लाख 59 हजार 358 लाभुकों को अप्रैल से जुलाई 2026 तक की चार महीने की पेंशन राशि का प्रथम चरण में भुगतान कर दिया गया है। जिला प्रशासन ने डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से लाभुकों के बैंक खातों में कुल 63 करोड़ 74 लाख 32 हजार रुपये भेजे हैं। प्रत्येक लाभुक को चार माह की पेंशन के रूप में 4,000 रुपये की राशि मिली है।

उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर यह भुगतान किया गया। जिला प्रशासन का कहना है कि पेंशनधारियों को समय पर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने और भुगतान प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से राशि सीधे उनके बैंक खातों में भेजी गई है, जिससे उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

जारी आंकड़ों के अनुसार सबसे अधिक 13,953 लाभुक मांडर प्रखंड में हैं। इसके बाद कांके में 13,201, सिल्ली में 12,952, बेड़ो में 11,833 और सोनाहातू में 11,641 लाभुकों के खातों में पेंशन की राशि भेजी गई है।

इसके अलावा बुंडू, बुढ़मू, नामकुम, रातू, ओरमांझी, राहे, नगड़ी, लापुंग, खलारी, इटकी और विभिन्न शहरी क्षेत्रों के हजारों लाभुकों को भी पेंशन का लाभ मिला है। वहीं अनगड़ा, चान्हो, तमाड़ और शहर अंचल के लाभुकों के लिए भुगतान प्रक्रिया अभी जारी है। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि इन क्षेत्रों के पात्र लाभुकों के खातों में भी जल्द राशि भेज दी जाएगी।

जिला प्रशासन ने ऐसे लाभुकों से अपील की है, जिनके खाते में अभी तक पेंशन की राशि नहीं पहुंची है, वे अपने बैंक खाते में आधार सीडिंग अवश्य कराएं। आधार सीडिंग नहीं होने पर DBT के माध्यम से राशि भेजने में तकनीकी बाधा आ सकती है। साथ ही सभी लाभुकों से संबंधित प्रखंड या अंचल कार्यालय में भौतिक सत्यापन कराने का भी अनुरोध किया गया है, ताकि भविष्य में पेंशन भुगतान बिना किसी रुकावट के जारी रह सके।

उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता है कि सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक समय पर पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों को लंबित क्षेत्रों में भी जल्द भुगतान पूरा करने और आधार सीडिंग व भौतिक सत्यापन का कार्य तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

Read Also: Ranchi News: लिफ्ट से निकल कर तीसरी मंजिल से नीचे कूद गई महिला, हक्का-बक्का रह गए सुरक्षा कर्मी

Related Articles

Leave a Comment