Home » Jamshedpur Crime: गर्लफ्रेंड से विवाद के बाद आइसक्रीम पार्लर पर काम करने वाले युवक ने फांसी लगाकर दे दी जान

Jamshedpur Crime: गर्लफ्रेंड से विवाद के बाद आइसक्रीम पार्लर पर काम करने वाले युवक ने फांसी लगाकर दे दी जान

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर के सिदगोड़ा में मुखी बस्ती के निराला पथ के रहने वाले एक युवक पियुष डे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पीयुष डे आइसक्रीम पार्लर पर काम करता था। बताते हैं कि मंगलवार की देर रात उसने फांसी लगाई है। बताया जा रहा है कि पीयूष डे का उसकी प्रेमिका से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था।

इसी के बाद वह टेंशन में था और उसने आत्महत्या कर ली। पीयुष डे के फांसी लगाने की जानकारी होते ही परिजनों ने फौरन उसे फंदे से उतारा और एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

Read also Garhwa News: रात में विधवा के घर पहुंचे बैंक शाखा प्रबंधक व मैसेंजर, ग्रामीणों ने घेरा तो अटक गईं सांसें, जानें क्या है माजरा

Related Articles

Leave a Comment