
Jamshedpur : जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र के बागमती रोड पर एक अज्ञात लाश मिली है। यह अज्ञात लाश नाले में मिली है। घटना की जानकारी मिलने पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सुरेश का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा कि व्यक्ति की मौत कैसे हुई है। घटना को लेकर तरह-तरह की बातें हो रही हैं। आशंका जताई जा रही है कि किसी ने युवक की हत्या कर शव नाले में फेंका है। लोगों का कहना है कि सुबह लोग नाले की तरफ गए तो उन्हें वहां लाश नजर आई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। तब जाकर पुलिस मौके पर पहुंची।

