Home » Chaibasa Women’s College Admission 2026 : महिला कॉलेज में स्नातक सत्र 2026–30 की नामांकन प्रक्रिया शुरू, चयनित छात्राओं का 18 जुलाई तक होगा नामांकन

Chaibasa Women’s College Admission 2026 : महिला कॉलेज में स्नातक सत्र 2026–30 की नामांकन प्रक्रिया शुरू, चयनित छात्राओं का 18 जुलाई तक होगा नामांकन

Jharkhand Hindi News : एडमिशन हेल्प डेस्क की स्थापना, नामांकन संबंधी जानकारी व सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर – 9031977628 जारी

by The Photon News
Chaibasa Women's College Admission 2026
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

CHAIBASA : झारखंड के कोल्हान विश्वविद्यालय द्वारा चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम (FYUGP) सत्र 2026–30 के नामांकन के लिए प्रथम औपबंधिक चयन सूची (प्रोविजनल मेरिट लिस्ट) जारी किए जाने के साथ ही महिला कॉलेज चाईबासा में नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। छात्राओं की सुविधा एवं नामांकन प्रक्रिया को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए कॉलेज प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां की गई हैं।

महिला कॉलेज में 1208 एप्लिकेशन पेड है और 115 अनपेड। इसके साथ ही 5 फॉर्म को रिजेक्ट कर दिया गया है।
कॉलेज की प्राचार्या डॉ. अंजना पीवी खलखो ने बताया कि छात्राओं के मार्गदर्शन एवं समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासनिक भवन में एडमिशन हेल्प डेस्क की स्थापना की गई है। इसके साथ ही नामांकन संबंधी जानकारी एवं सहायता के लिए एडमिशन हेल्पलाइन नंबर – 9031977628 जारी किया गया है, जिस पर छात्राएं संपर्क कर आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकती हैं।

उन्होंने बताया कि कॉलेज में 14 विषयों में नामांकन की प्रथम औपबंधिक चयन सूची एवं आवश्यक निर्देश महाविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं।

1. इतिहास (History)
2. राजनीति विज्ञान (Political Science)
3. भूगोल (Geography)
4. हिंदी (Hindi)
5. अंग्रेजी (English)
6. गृह विज्ञान (Home Science)
7. गणित (Mathematics)
8. वाणिज्य (Commerce)
9. अर्थशास्त्र (Economics)
10. भौतिकी (Physics)
11. रसायन विज्ञान (Chemistry)
12. जीवन विज्ञान (Life Science)
13. संस्कृत (Sanskrit)
14. हो (Ho)

कॉलेज में विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय के नामांकन प्रभारी रसायनशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो. विकास मिश्रा तथा कला संकाय की नामांकन प्रभारी इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ. अमृता जायसवाल हैं। वहीं, छात्राओं के सहयोग एवं आवश्यक मार्गदर्शन के लिए हेल्प डेस्क पर महावीर मिंज मौजूद रहेंगे। कॉलेज प्रशासन ने प्रथम औपबंधिक चयन सूची में चयनित सभी छात्राओं से अपील की है कि वे 8 जुलाई से 18 जुलाई 2026 के बीच आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपना नामांकन सुनिश्चित करें। निर्धारित तिथि के बाद प्रथम चयन सूची के आधार पर नामांकन स्वीकार नहीं किया जाएगा। महिला कॉलेज चाईबासा ने छात्राओं से समय पर नामांकन प्रक्रिया पूर्ण करने तथा किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए हेल्प डेस्क एवं हेल्पलाइन नंबर का उपयोग करने का आग्रह किया है।

Read Also- Jharkhand Health: रांची को बड़ी सौगात! इटकी में 1000 करोड़ से बनेगा हाईटेक आयुर्वेद संस्थान

Related Articles

Leave a Comment