Home » Simdega : सिमडेगा में ड्यूटी पर तैनात जवान की गोली लगने से मौत

Simdega : सिमडेगा में ड्यूटी पर तैनात जवान की गोली लगने से मौत

by Mujtaba Haider Rizvi
Simdega
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Simdega : सिमडेगा में संत्री ड्यूटी पर तैनात पुलिस जवान राजू तिर्की की गोली लगने से मौत हुई है। बताया जा रहा है कि राजू तिर्की को उनके ही हथियार से चली गोली लग गई। इसके बाद, वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने उन्हें तुरंत सिमडेगा सदर अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद थाना परिसर में अफरा तफरी मच गई।

फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि गोली कैसे चली। पूरे मामले की जांच की जा रही है। यह घटना महाबुआंग थाना में हुई है। घटना को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चा है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच हो रही है। प्रथम दृष्टया यही सामने आया है कि जवान को उसके ही हथियार से चली गोली लगी। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसी के अनुसार कार्रवाई होगी।

Read Also- Jamtara News : शिव मंदिर में मां पार्वती की प्रतिमा खंडित मिलने से तनाव, पुलिस जांच में जुटी

Related Articles

Leave a Comment