Home » West Singhbhum News: कराईकेला के आयुष चटर्जी का अंडर-14 राज्य क्रिकेट टीम में चयन, चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र में खुशी की लहर

West Singhbhum News: कराईकेला के आयुष चटर्जी का अंडर-14 राज्य क्रिकेट टीम में चयन, चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र में खुशी की लहर

by Rajeshwar Pandey
Ayush Chatterjee Under-14 Jharkhand Cricket Team
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कराईकेला पंचायत के पुरानाडीह निवासी आयुष चटर्जी ने खेल जगत में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। आयुष का चयन अंडर-14 राज्य स्तरीय क्रिकेट टीम में हुआ है। वह अब गुरुग्राम (हरियाणा) में आयोजित होने वाले आगामी राष्ट्रीय मुकाबले में राज्य की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। उनकी इस सफलता से पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।

कड़े मुकाबले और ऑफ-स्पिन गेंदबाजी के दम पर बनाई जगह

मिली जानकारी के अनुसार हाल ही में आयोजित राज्य स्तरीय चयन ट्रायल में जिले भर के कई प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। इस कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच, आयुष चटर्जी ने अपने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन और विशेषकर अपनी बेहतरीन ऑफ-स्पिन गेंदबाजी के दम पर चयनकर्ताओं को प्रभावित किया और राज्य टीम में अपना स्थान पक्का किया। खेल विशेषज्ञों द्वारा उनकी इस उपलब्धि को जिले के लिए एक बड़ा गौरव माना जा रहा है।

Ayush Chatterjee Under-14 Jharkhand Cricket Team

कठिन परिश्रम और पारिवारिक सहयोग की जीत

आयुष बचपन से ही क्रिकेट के प्रति बेहद समर्पित रहे हैं। खेल के प्रति उनका जुनून ऐसा है कि वह प्रतिदिन अपने गांव से करीब 8 किलोमीटर दूर चक्रधरपुर जाकर नियमित रूप से कड़ा अभ्यास करते हैं। उनकी इस सफलता के पीछे उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रयास तो है ही, साथ ही उनके माता-पिता का भी इसमें अहम योगदान रहा है। विशेष रूप से उनके पिता अरुप चटर्जी ने हर कदम पर आयुष का हौसला बढ़ाया और उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

शुभकामनाएं देने पहुंचे क्षेत्र के जनप्रतिनिधि

आयुष के चयन की खबर मिलते ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। पंचायत समिति सदस्य सह भाजपा जिला महामंत्री तीरथ जामुदा तुरंत आयुष के पुरानाडीह स्थित आवास पहुंचे। उन्होंने आयुष को मिठाई खिलाकर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की यह पूरे कराईकेला पंचायत और चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए अत्यंत गर्व का क्षण है। आयुष की यह सफलता क्षेत्र के अन्य ग्रामीण बच्चों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। इसने यह साबित कर दिया है कि यदि लगन, मेहनत और दृढ़ संकल्प सच्चा हो, तो सीमित संसाधनों में भी बड़ा लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।वहीं कराईकेला मंडल के पूर्व मंडल अध्यक्ष सह लांडूपदा मुखिया कुश पूर्ति ने भी आयुष और उनके माता-पिता को बधाई दी। उन्होंने कहा कि बच्चों की इतनी बड़ी सफलता के पीछे पूरे परिवार का त्याग और सहयोग सबसे महत्वपूर्ण होता है।इस गौरवपूर्ण अवसर पर शक्ति केंद्र सह संयोजक अशोक लोहार सहित क्षेत्र के कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे और सभी ने आयुष चटर्जी को आगामी मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दीं।

Read Also: West Singhbhum : हिट एंड रन पीड़ितों को त्वरित मुआवजा दिलाना प्रशासन की मुख्य प्राथमिकता : उपायुक्त

Related Articles

Leave a Comment