Home » Jharkhand Crime News: राजधानी रांची में बस लूट की कोशिश; पुलिस ने चार लुटेरों को दबोचा

Jharkhand Crime News: राजधानी रांची में बस लूट की कोशिश; पुलिस ने चार लुटेरों को दबोचा

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : राजधानी रांची की पुलिस ने बुधवार की रात बस लुटेरों के इरादों पर पानी फेर दिया। पुलिस ने हथियार के साथ चार अपराधियों को दबोच लिया है। बस रांची से बिहार के नालंदा जा रही थी। पुलिस ने लुटेरों के पास से एक पिस्तौल, एक खोखा और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार लुटेरों की पहचान कुंदन कुमार सोनी, अभिजीत कुमार उर्फ अन्नो सिंह, नितिन पांडेय उर्फ अमन और गोलू राम उर्फ गोलू बाल्मोकी के रूप में हुई है।

सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि रांची से बिहार के नालंदा जा रही जीवन ज्योति बस अरगोड़ा चौक के पास नो-इंट्री के कारण रुकी हुई थी। इसी दौरान तीन अपराधी बस के पास पहुंचे। इनमें से दो बस में चढ़ गए और चालक की कनपटी पर हथियार सटाकर रंगदारी मांगने लगे।

बस चालक द्वारा विरोध किए जाने पर अपराधियों ने उस पर फायरिंग कर दी। हालांकि चालक बाल-बाल बच गया। गोली चलने की आवाज सुनकर अरगोड़ा चौक पर तैनात पुलिस गश्ती दल और ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही अपराधियों में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान एक आरोपित को हथियार के साथ पकड़ लिया गया, जबकि दो अन्य मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन के निर्देश पर हटिया डीएसपी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने लगातार छापेमारी अभियान चलाकर फरार दो अपराधियों और हथियार उपलब्ध कराने वाले एक अन्य को भी गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ अरगोड़ा थाना में आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पूरे मामले की जांच जारी है।

Read Also: UP Police Constable Exam 2026 : कड़ी सुरक्षा के बीच होगी परीक्षा, सभी 75 जिलों में हाई अलर्ट

Related Articles

Leave a Comment