जामताड़ा। उत्तर पूर्व रेलवे के गोंडा–बुढ़वल रेलखंड में गोंडा और गोंडा कचहरी स्टेशनों के बीच तीसरी रेल लाइन का काम किया जाएगा। इस दौरान रेलवे द्वारा प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन-इंटरलॉकिंग से जुड़े तकनीकी कार्य किए जाएंगे।
इस कारण आसनसोल मंडल से होकर गुजरने वाली कुछ ट्रेनों के परिचालन में अस्थायी बदलाव किया गया है। कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे इन अस्थायी परिवर्तनों की जानकारी रखें तथा यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व ट्रेन की अद्यतन स्थिति जांच लें।
रेलवे के अनुसार 15098 जम्मू तवी–भागलपुर एक्सप्रेस 30 जून को बदले हुए मार्ग से चलाई जाएगी। यह ट्रेन बाराबंकी–अयोध्या कैंट–मनकापुर रूट से होकर गुजरेगी और उस दिन गोंडा स्टेशन पर नहीं रुकेगी।
13509 आसनसोल–गोंडा एक्सप्रेस को 09 , 16, 23, 30 जून व 07 जुलाई को मनकापुर जंक्शन में शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा। यह ट्रेन मनकापुर जंक्शन और गोंडा के बीच रद्द रहेगी।
13510 गोंडा–आसनसोल एक्सप्रेस दिनांक 10, 17, 24 जून, एक तथा 08 जुलाई को मनकापुर जंक्शन से प्रारंभ होगी। यह ट्रेन गोंडा और मनकापुर जंक्शन के बीच रद्द रहेगी।
13019 हावड़ा–काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस को 08 जुलाई को हावड़ा जंक्शन रेलवे स्टेशन से 3 घंटे 30 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाया जाएगा।
दक्षिण पूर्वी रेलवे पर ट्रेनों का नियमन
दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर मंडल के बालासोर स्टेशन पर यार्ड पुनर्निर्माण कार्य को ले 15 जुलाई से तीन अगस्त तक एक गैर-इंटरलॉकिंग कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। इस कारण ट्रेनों को अस्थायी रूप से पुनर्निर्धारित और विनियमित किया जाएगा।
विनियमित ट्रेनों में 18 जुलाई को सर एम. विश्वेश्वरैया टर्मिनल से निकलने वाली 12551 सरएम विश्वेश्वरैया टर्मिनल-कामाख्या एसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस को मार्ग में 120 मिनट तक नियंत्रित किया जाएगा।
22 जुलाई को कामाख्या से निकलने वाली 12552 कामाख्या-सर एम. विश्वेश्वरैया टर्मिनल एसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस को 150 मिनट के लिए पुनर्निर्धारित किया जाएगा।
25 जुलाई को सर एम विश्वेश्वरैया टर्मिनल से निकलने वाली 12551 सर एम विश्वेश्वरैया टर्मिनल-कामाख्या एसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस को मार्ग में 180 मिनट तक नियंत्रित किया जाएगा।
12252 कामाख्या सरएम विश्वेश्वरैया टर्मिनल यशवंतपुर एक्सप्रेस 15 जुलाई को कामाख्या से रवाना होगी और मार्ग में 60 मिनट का समय लगेगा।

