Home » Chaibasa News : पद्मावती जैन शिशु विद्या मंदिर की छात्रा एंजेलिना ने जिला स्तरीय आर्चरी प्रतियोगिता में प्राप्त किया प्रथम स्थान

Chaibasa News : पद्मावती जैन शिशु विद्या मंदिर की छात्रा एंजेलिना ने जिला स्तरीय आर्चरी प्रतियोगिता में प्राप्त किया प्रथम स्थान

by Hari Shankar Gope
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : स्वर्गीय राधे सुम्बरुई एवं पूर्णचंद्र बिरूवा आर्चरी टूर्नामेंट-2026 सेल द्वारा 8 जुलाई को एकलव्य आर्चरी अकादमी, किरीबुरू में आयोजित की गई थी। इस प्रतियोगिता में विद्यालय की कक्षा 5वीं की छात्रा एंजेलिना जामुदा ने अंडर-13 वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। शनिवार को वंदना सभा में विद्यालय के प्रधानाचार्य बिपिन कुमार दास ने इस छात्रा को मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य ने पूरे विद्यालय परिवार की ओर से इस एंजेलिना जामुदा को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मौके पर कक्षा द्वितीय से पंचम तक के भैया-बहन एवं आचार्य बंधु भगिनी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Comment