Home » Jharkhand Crime : दुमका में दिल दहला देने वाली घटना, सनकी पिता बना बेटी का कातिल, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग को भी मार डाला

Jharkhand Crime : दुमका में दिल दहला देने वाली घटना, सनकी पिता बना बेटी का कातिल, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग को भी मार डाला

दुमका में डबल मर्डर: बेटी को बेरहमी से पीट रहे पिता को रोकना पड़ा भारी, बुजुर्ग पड़ोसी की भी हमले में मौत। हत्या से बेलूडीह गांव में मातम, पुलिस जांच में जुटी।

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

दुमका : दुमका जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सनकी पिता ने अपनी नाबालिग बेटी की हत्या कर दी। बच्ची को पिटता देख एक बुजुर्ग बीच-बचाव के लिए पहुंचे तो सनकी ने उनकी भी जान ले ली।

यह दुखद घटना सरैयाहाट थाना क्षेत्र के बेलूडीह गांव की है। शनिवार की शाम एक सनकी पिता मनोज मंडल अपनी ही मासूम बेटी की पिटाई कर रहा था। उस समय एक बुजुर्ग पास के खेत में मक्के की कोड़ाई कर रहे थे। बच्ची की बेरहमी से पिटाई उनसे देखा नहीं गया। 68 वर्षीय बुजुर्ग सरजू मंडल बच्ची को बचाने के लिए दौड़े। मनोज ने अपनी 13 साल की बेटी पुड़की कुमारी की बेरहमी से हत्या कर दी।

वहीं बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग पर भी जानलेवा हमला कर दिया। हमले में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत इलाज के लिए देवघर अस्पताल ले जाया गया। लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। उन्होंने भी दम तोड़ दिया।

​आरोपी सनकी बाप गिरफ्तार, जांच जारी

इस दोहरे हत्याकांड की सूचना पाकर सरैयाहाट थाना पुलिस घटना स्थल पहुंची। पुलिस ने आरोपी मनोज मंडल को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

​शुरुआती छानबीन में पता चला है कि आरोपी किसी घरेलू बात को लेकर अपनी बेटी को बुरी तरह पीट रहा था, जिसके बाद यह खूनी खेल हुआ। घटना के बाद से पूरे गांव में सन्नाटा और दहशत का माहौल है।

Read Also: Koderma Accident: कोडरमा घाटी में गैस टैंकर और हाईवा में भिड़ंत, ट्रक ड्राइवरों ने बचाई चालक की जान, लगा लंबा जाम

Related Articles

Leave a Comment