Home » Chaibasa Education News : केंद्रीय विद्यालय मेघाहातुबुरु में 10वीं-12वीं के शत-प्रतिशत परिणाम पर सम्मान समारोह, टॉपर विद्यार्थी सम्मानित

Chaibasa Education News : केंद्रीय विद्यालय मेघाहातुबुरु में 10वीं-12वीं के शत-प्रतिशत परिणाम पर सम्मान समारोह, टॉपर विद्यार्थी सम्मानित

by Rajeshwar Pandey
Kendriya Vidyalaya Meghahatuburu Board Result 2026
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत केंद्रीय विद्यालय, मेघाहातुबुरु में कक्षा 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षा में शत-प्रतिशत परिणाम की ऐतिहासिक उपलब्धि पर सोमवार को भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और सफलता में अहम योगदान देने वाले शिक्षकों को विद्यालय के प्राचार्य ने प्रशस्ति पत्र और स्मृतिचिह्न देकर सम्मानित किया। समारोह के दौरान मेधावी छात्रों ने अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि नियमित पढ़ाई, अनुशासन, समय प्रबंधन और आत्मविश्वास ही सफलता की असली चाबी है।

टॉपर्स ने अन्य विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे मेहनत और लगन के साथ लक्ष्य की ओर बढ़ें तो कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है।

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य ने कहा कि यह गौरवपूर्ण परिणाम विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन और अभिभावकों के निरंतर सहयोग का नतीजा है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय विद्यालय मेघाहातुबुरु ने एक बार फिर शैक्षणिक उत्कृष्टता का उदाहरण पेश किया है। प्राचार्य ने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि आगे भी इसी ऊर्जा और संकल्प के साथ बेहतर परिणाम लाने का प्रयास जारी रखना है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों के साथ संवाद बनाए रखें और उन्हें सकारात्मक माहौल दें।

कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों ने विद्यालय प्रशासन और शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के मार्गदर्शन और स्कूल के अनुशासित माहौल से बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं की भी तैयारी में मदद मिली है।
सम्मान समारोह के अंत में विद्यालय परिवार ने इस उपलब्धि पर खुशी जताई। वातावरण तालियों और बधाई संदेशों से गूंजता रहा। यह आयोजन न केवल सफल विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बना, बल्कि पूरे विद्यालय में शैक्षणिक माहौल को और मजबूत करने का संदेश भी दिया।

Read Also: Chaibasa Education News : ग्रामीण क्षेत्रों में स्कूलों का बुरा हाल, पहले पेड़ के नीचे चलता था स्कूल, अब जर्जर भवन की छत के नीचे बांधी जाती है तिरपाल

Related Articles

Leave a Comment