
रांची : तुपुदाना क्षेत्र में मंगलवार को एक शर्मनाक घटना सामने आई है। युवक ने प्यार के नाम लड़कियों को धोखा दिया है। स्मार्ट सिटी घुमाने के नाम पर दो नाबालिगों को बनाया बंधक बना लिया। फिर उसके साथ गलत काम किया है। पुलिस ने प्रेमी समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें दो नाबालिग हैं।
आरोपियों के कब्जे से एक नाबालिग लड़की मौका पाकर भाग गई। वह सीधे पुलिस के पास पहुंची। रांची के सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि लड़की की आपबीती सुनने के बाद पुलिस तुरंत एक्शन में आई। तुपुदाना इलाके में स्थित ‘भगवान होटल’ के पीछे एक मकान में छापेमारी कर पुलिस ने दूसरी लड़की को सुरक्षित बाहर निकाला। पुलिस ने मौके से ही सभी छह आरोपियों को दबोच लिया।
स्मार्ट सिटी घुमाने के बहाने जाल में फंसाया
मिली जानकारी के अनुसार, दोनों पीड़ित लड़कियों की दोस्ती गिरफ्तार किए गए दो लड़कों से थी। आरोपियों ने दोनों सहेलियों को रांची की ‘स्मार्ट सिटी’ घुमाने के बहाने मिलने बुलाया था। जब लड़कियां वहां पहुंचीं, तो आरोपी उन्हें बहला-फुसलाकर एक सुनसान मकान में ले गए।
वहां दोनों लड़कियों को बंधक बना लिया गया और उनके साथ जबरदस्ती की। पुलिस को दिए बयान में एक पीड़ित लड़की ने अपने साथ गलत काम होने की बात कही है, वहीं दूसरी लड़की ने बताया कि उसने विरोध किया जिसके बाद वह किसी तरह वहां से भागने में कामयाब रही।
चार आरोपियों को भेजा जेल
पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने दोनों पीड़ित लड़कियों का मेडिकल टेस्ट कराया है। गिरफ्तार चार वयस्क आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। वहीं दो नाबालिग आरोपियों को बाल सुधार गृह (रिमांड होम) भेजा गया है।

