Home » Ranchi News: झारखंड जेल आईजी सुदर्शन मंडल को हार्ट अटैक, रांची के निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती

Ranchi News: झारखंड जेल आईजी सुदर्शन मंडल को हार्ट अटैक, रांची के निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती

by Mujtaba Haider Rizvi
ranchi jail ig
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi : झारखंड के जेल महानिरीक्षक (आईजी) और 2006 बैच के आईपीएस अधिकारी सुदर्शन मंडल की सोमवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें आनन-फानन में रांची के कोकर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की प्रारंभिक जांच में हार्ट अटैक की पुष्टि होने के बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती कर इलाज शुरू किया गया है।

परिजनों के अनुसार, स्वास्थ्य खराब होने पर उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, हृदय संबंधी परेशानी की शिकायत के बाद जांच की गई, जिसमें दिल का दौरा पड़ने की पुष्टि हुई। फिलहाल उनकी स्थिति पर डॉक्टरों की पैनी नजर है और आवश्यक चिकित्सीय जांच एवं उपचार जारी है।

सुदर्शन मंडल झारखंड कैडर के 2006 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी हैं। वर्तमान में वह राज्य के जेल महानिरीक्षक (आईजी) के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। अपने लंबे प्रशासनिक और पुलिस सेवा कार्यकाल के दौरान उन्होंने राज्य के कई जिलों और पुलिस मुख्यालय में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली हैं। एक कुशल और अनुभवी पुलिस अधिकारी के रूप में उनकी पहचान रही है।

Read also Seraikela Crime: आदित्यपुर में दो गुटों में बवाल, धारदार हथियार व पत्थरों से कूच कर युवक को मार डाला

Related Articles

Leave a Comment