Home » Jamshedpur Crime : डीडी बार हत्याकांड के एक और आरोपी ने बिष्टुपुर थाने में किया सरेंडर

Jamshedpur Crime : डीडी बार हत्याकांड के एक और आरोपी ने बिष्टुपुर थाने में किया सरेंडर

by Mujtaba Haider Rizvi
dd bar and cafe
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिला मुख्यालय जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में 27 जून 2026 को हुए चर्चित डीडी (डबल डाउन) बार हत्याकांड में पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। पुलिस के दबाव के चलते इस घटना के एक और हत्यारोपी राघवेंद्र ने बिष्टुपुर थाने में सरेंडर कर दिया है। यह सरेंडर मंगलवार को लगभग 10.30 बजे किया गया। राघवेंद्र इस घटना का अप्राथमिकी आरोपी है।

राघवेंद्र का नाम पुलिस की तहकीकात में सामने आया। इसके बाद पुलिस ने राघवेंद्र की गिरफ्तारी के लिए संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दी जा रही थी।

छापेमारी के दबाव में आकर राघवेंद्र ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है। अब बिष्टुपुर थाना की पुलिस राघवेंद्र से पूछताछ कर रही है। जल्द ही उसे जेल भेजा जाएगा। गौरतलब है कि इस मामले के मुख्य साजिशकर्ता भाजपा नेता नीरज सिंह को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है।

इसके अलावा, बार के मैनेजर विजय महानंद को भी जेल भेजा जा चुका है। घटना के मुख्य हत्यारोपी विश्वनाथ मंडल उर्फ बोदरा ने जमशेदपुर सिविल कोर्ट में सरेंडर कर दिया था।

Read Also: Jamshedpur DD Bar Murder Case : डीडी बार हत्याकांड के मुख्य आरोपी राहुल दुबे को पुलिस ने भेजा जेल, वारदात में इस्तेमाल चापड़ बरामद

Related Articles

Leave a Comment