Home » Seraikela News : सरायकेला-खरसावां जिले में दो जगहों पर शव मिलने से सनसनी, कपाली में पेड़ से लटका मिला शव तो चांडिल में ट्रैक पर मिली लाश

Seraikela News : सरायकेला-खरसावां जिले में दो जगहों पर शव मिलने से सनसनी, कपाली में पेड़ से लटका मिला शव तो चांडिल में ट्रैक पर मिली लाश

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों पर स्थिति साफ हो सकेगी। फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।

by Mujtaba Haider Rizvi
jamshedpur news kapali murder (1)
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Seraikela : सरायकेला-खरसावां जिले में मंगलवार को अलग-अलग थाना क्षेत्रों से दो शव मिलने की घटनाओं ने इलाके में सनसनी फैला दी। एक ओर कपाली के जंगल में पेड़ से लटका अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ, वहीं दूसरी ओर चांडिल में रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव मिला। दोनों मामलों में पुलिस जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

कपाली के जंगल में पेड़ से लटका मिला अज्ञात महिला का शव

कपाली ओपी क्षेत्र के फॉरेस्ट इलाके के घने जंगल में मंगलवार को एक अज्ञात महिला का शव पेड़ से लटका मिला। घटना की जानकारी उस समय हुई, जब आसपास के बच्चे जंगल में क्रिकेट खेल रहे थे। गेंद तलाशने के दौरान उनकी नजर पेड़ से लटके शव पर पड़ी। इसके बाद बच्चों ने स्थानीय लोगों और पुलिस को इसकी सूचना दी।

सूचना मिलते ही कपाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला ने लाल रंग की नाइटी पहन रखी थी, लेकिन उसकी पहचान अब तक नहीं हो सकी है। वह कहां की रहने वाली थी, जंगल तक कैसे पहुंची और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका फिलहाल कोई स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों पर स्थिति साफ हो सकेगी। फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।

चांडिल में रेलवे ट्रैक पर मिला लापता युवक का शव

इधर, चांडिल थाना क्षेत्र के पुराने रेलवे फाटक-02 के पास मंगलवार सुबह रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने ट्रैक पर शव देख पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

मृतक की पहचान साहेरबेड़ा निवासी भुसु सिंह सरदार के रूप में हुई। परिजनों के अनुसार, उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और सोमवार रात वह बिना किसी को बताए घर से निकल गया था। परिवार के लोग उसकी तलाश कर रहे थे, तभी मंगलवार सुबह रेलवे ट्रैक पर शव मिलने की सूचना मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुरुआती जांच में यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि युवक की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई या इसके पीछे कोई अन्य वजह है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।  पुलिस सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Related Articles

Leave a Comment