Home » South Eastern Railway : दक्षिण पूर्व रेलवे: मनीष जैन बने नए अपर महाप्रबंधक, संभाला कार्यभार

South Eastern Railway : दक्षिण पूर्व रेलवे: मनीष जैन बने नए अपर महाप्रबंधक, संभाला कार्यभार

30 साल से अधिक के शानदार करियर के दौरान मनीष जैन ने रेलवे बोर्ड, विभिन्न जोनों और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में कई बड़े और चुनौतीपूर्ण पदों पर काम किया। रेलवे के अधिकारियों और कर्मचारी यूनियन ने नए अपर महाप्रबंधक के रूप में दीं शुभकामनाएं

by Rajeshwar Pandey
South Eastern Railway
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चक्रधरपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे में प्रशासनिक स्तर पर एक बड़ा बदलाव हुआ है। भारतीय रेल यांत्रिक अभियंता सेवा के 1990 बैच के वरिष्ठ अधिकारी मनीष जैन ने 17 जुलाई, 2026 को आधिकारिक तौर पर नए अपर महाप्रबंधक के रूप में अपना पदभार संभाल लिया है। इस जिम्मेदारी को संभालने से ठीक पहले वे कोलकाता मेट्रो रेलवे में प्रधान मुख्य सुरक्षा अधिकारी के पद पर तैनात थे।

तीन दशकों का लंबा प्रशासनिक अनुभव

मनीष जैन की गिनती भारतीय रेलवे के सबसे अनुभवी और कुशल अधिकारियों में होती है। अपने 30 साल से अधिक के शानदार करियर के दौरान उन्होंने रेलवे बोर्ड, विभिन्न जोनों और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में कई बड़े और चुनौतीपूर्ण पदों पर काम किया है।

उनके करियर की कुछ प्रमुख भूमिकाएं

मंडल रेल प्रबंधक उन्होंने पूर्व रेलवे के प्रतिष्ठित हावड़ा मंडल के डीआरएम के रूप में अपनी सेवाएं दी हैं। बोर्ड में कार्यकारी निदेशक (यांत्रिक अभियांत्रिकी–माल) और कार्यकारी निदेशक (यांत्रिक अभियांत्रिकी–ट्रैक्शन) जैसे नीति-निर्धारक पदों पर रहे।पूर्व रेलवे में मुख्य रोलिंग स्टॉक इंजीनियर (कोचिंग) का पद भी संभाला।

विभिन्न सार्वजनिक उपक्रमों में भी रहे सक्रिय

रेलवे जोन्स के अलावा मनीष जैन ने अन्य सरकारी उपक्रमों में भी अपनी तकनीकी और प्रबंधकीय क्षमता का लोहा मनवाया है। वे इरकॉन में मुख्य महाप्रबंधक रहे।कॉनकॉर में ग्रुप जनरल मैनेजर के रूप में कार्य किया। राष्ट्रीय रेल संग्रहालय, नई दिल्ली में निदेशक की जिम्मेदारी निभाई।संगठन को मिलेगी नई मजबूती

दक्षिण पूर्व रेलवे के अधिकारियों और विशेषज्ञों का मानना है कि मनीष जैन के व्यापक प्रशासनिक, तकनीकी और परिचालन (ऑपरेशनल) अनुभव का सीधा लाभ रेलवे के विकास और यात्री सुविधाओं को मिलेगा। उनके कार्यभार संभालते ही रेलवे के अधिकारियों और कर्मचारी यूनियनों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की है।

Read Also- Ranchi News : शिबू सोरेन के पूर्व आप्त सचिव विवेक रावत के घर पर वन विभाग की दबिश

Related Articles

Leave a Comment