Home » Jamshedpur News : आजसू युवा का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन 7 अगस्त को, 8 को निर्मल महतो शहादत दिवस पर होगा विशाल जुटान

Jamshedpur News : आजसू युवा का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन 7 अगस्त को, 8 को निर्मल महतो शहादत दिवस पर होगा विशाल जुटान

शहर में दो बड़े आयोजनों की तैयारी तेज, झारखंड भर से हजारों कार्यकर्ताओं के पहुंचने का दावा

by Arvind Shrivastava
jamshedpur news
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : आजसू पार्टी ने 7 और 8 अगस्त को जमशेदपुर में दो बड़े राजनीतिक आयोजनों की घोषणा की है। 7 अगस्त को सिदगोड़ा स्थित बिरसा मुंडा टाउन हॉल में प्रदेश स्तरीय युवा सम्मेलन तथा 8 अगस्त को झारखंड आंदोलन के अमर शहीद निर्मल महतो के शहादत दिवस पर कदमा स्थित गणेश पूजा मैदान में विशाल सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। पार्टी का दावा है कि दोनों कार्यक्रमों में पूरे झारखंड से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता, युवा और समर्थक शामिल होंगे।

इन आयोजनों की तैयारियों को लेकर रविवार को आजसू पार्टी की पूर्वी सिंहभूम जिला समिति की बैठक निर्मल गेस्ट हाउस में हुई बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने की। उन्होंने बताया कि सम्मेलन के माध्यम से संगठन को मजबूत करने, युवाओं को जोड़ने और राज्य के ज्वलंत मुद्दों पर आगामी रणनीति तय की जाएगी।

शीर्ष नेतृत्व रहेगा मौजूद

पार्टी के अनुसार दोनों कार्यक्रमों में आजसू सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो सहित सांसद, विधायक, पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक, प्रधान महासचिव एवं केंद्रीय नेतृत्व के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल होंगे। सम्मेलन के दौरान संगठन विस्तार, झारखंड के विकास से जुड़े मुद्दों और जनआंदोलन की भावी रूपरेखा पर चर्चा की जाएगी। साथ ही विभिन्न राजनीतिक दलों एवं सामाजिक संगठनों से जुड़े युवाओं के पार्टी में शामिल होने की संभावना है।

‘झारखंड के स्वाभिमान और अधिकारों का होगा उद्घोष’

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पार्टी के प्रधान महासचिव रामचंद्र साहिश ने कहा कि झारखंड आज अपनी मूल पहचान, युवाओं के रोजगार, किसानों के अधिकार और विकास जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहा है। उन्होंने कहा कि 7 और 8 अगस्त के कार्यक्रम केवल संगठनात्मक आयोजन नहीं, बल्कि झारखंड के स्वाभिमान, अधिकार और परिवर्तन के संकल्प का प्रतीक होंगे। उनके अनुसार पूरे राज्य से कार्यकर्ताओं की भागीदारी जनता की बदलाव की इच्छा को दर्शाएगी।

निर्मल महतो के सपनों का झारखंड बनाने का संकल्प

पार्टी के केंद्रीय सचिव चंद्रगुप्त सिंह ने कहा कि निर्मल महतो का बलिदान झारखंड की अस्मिता और अधिकारों की लड़ाई का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि आजसू पार्टी उनके सपनों के अनुरूप राज्य के निर्माण के लिए निरंतर संघर्ष कर रही है। सम्मेलन में हजारों कार्यकर्ता राज्यहित को सर्वोपरि रखते हुए जनहित के मुद्दों पर संघर्ष तेज करने का संकल्प लेंगे।

कार्यकर्ताओं से अधिकाधिक भागीदारी की अपील

बैठक में उपस्थित नेताओं ने प्रदेश के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं झारखंडवासियों से दोनों आयोजनों में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की। साथ ही कार्यक्रमों की सफलता सुनिश्चित करने और संगठन को मजबूत बनाने की रणनीति पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में रामचंद्र साहिश, कन्हैया सिंह, चंद्रगुप्त सिंह, डोमेन टुडू, संजय मालाकार, संजय सिंह, अप्पू तिवारी, चंद्रेश्वर पांडेय, विमल मौर्या, प्रकाश विश्वकर्मा, विकास महतो, मंटू शुक्ला, परवीन प्रसाद, ललित सिंह, सौरभ राहुल सिंह, उपेंद्र सिंह, निरंजन महतो, मंगल टुडू, रामदेव हेंब्रम, राजेश चौधरी, चंदन सिंह, नीरज सिंह, मो. जमाल, मंगल महतो सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles