Home » Palamu Murder : पलामू में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत : मायके पक्ष ने लगाया गला दबाकर हत्या का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

Palamu Murder : पलामू में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत : मायके पक्ष ने लगाया गला दबाकर हत्या का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

by Mujtaba Haider Rizvi
dead body
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Palamu : झारखंड के पलामू जिले के नावाबाजार थाना क्षेत्र में 25 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है, जबकि ससुराल पक्ष इसे आत्महत्या बता रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, नावाबाजार थाना क्षेत्र की तुकबेरा पंचायत अंतर्गत सरोना गांव निवासी 25 वर्षीय ललिता देवी की सोमवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह लालजी भुइयां की पुत्रवधू और मनी कुमार भुइयां की पत्नी थी। बताया गया कि उसका पति मनी कुमार भुइयां मजदूरी के सिलसिले में बाहर रहता है। घटना की सूचना मिलने पर नावाबाजार थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच भेज दिया।

Palamu Married Woman Lalita Devi Death

ससुराल पक्ष का दावा है कि ललिता देवी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। मृतका का मायका पंडवा थाना क्षेत्र के कोकरसा गांव स्थित दमराही टोला में है। मृतका के पिता सरेखन भुइया ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी की गला दबाकर हत्या की गई है। घटना के बाद मायके पक्ष में आक्रोश है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Read Also: Palamu News : पलामू के नावाडीह में होगा गैंगस्टर सुजीत सिन्हा का अंतिम संस्कार

Related Articles

Leave a Comment