Home » Seraikela News: आदित्यपुर के आषंगी चेक डैम में डूबे NIT जमशेदपुर के छात्र का तीसरे दिन भी नहीं चला सुराग, छात्रों का फूटा गुस्सा

Seraikela News: आदित्यपुर के आषंगी चेक डैम में डूबे NIT जमशेदपुर के छात्र का तीसरे दिन भी नहीं चला सुराग, छात्रों का फूटा गुस्सा

by Mujtaba Haider Rizvi
aditypur drowning sutdent of nit
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Seraikela: सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर स्थित आषंगी चेक डैम में रविवार को डूबे एनआईटी जमशेदपुर के छात्र का तीसरे दिन मंगलवार तक भी कोई पता नहीं चल सका। छात्र की तलाश लगातार जारी है, लेकिन अब तक सफलता नहीं मिली है। इस छात्र को खोजने के लिए एनडीआरएफ की टीम लगाई गई है।

जानकारी के अनुसार डैम में डूबने वाले छात्र की पहचान तनवीर के रूप में हुई है। वह एनआईटी जमशेदपुर में चौथे वर्ष का छात्र था। घटना के बाद से स्थानीय प्रशासन और बचाव दल उसकी तलाश में जुटे हैं, लेकिन मंगलवार तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया।

इधर, घटना को लेकर एनआईटी जमशेदपुर के छात्रों में भारी आक्रोश है। छात्रों का आरोप है कि हादसे की सूचना रविवार दोपहर ही संस्थान के प्रबंधन को दे दी गई थी, लेकिन छात्र की खोजबीन या राहत कार्य में प्रबंधन की ओर से कोई सक्रिय पहल नहीं की गई। इसी नाराजगी के चलते छात्रों ने एनआईटी के मुख्य द्वार के सामने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।

छात्रों ने मांग की है कि लापता छात्र की तलाश में सभी आवश्यक संसाधन लगाए जाएं और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जाए। वहीं प्रशासन की ओर से खोज अभियान जारी रहने की बात कही गई है।

Read also जमशेदपुर में स्वर्णरेखा नदी के किनारे बने 16 अवैध मकानों पर चलेगा बुलडोजर, प्रशासन ने पूरी की तैयारी

Related Articles

Leave a Comment