
गिरिडीह : केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को ‘दिशाहीन और गैर-जिम्मेदार’ बताया। उन्होंने उनपर जमकर निशाना साधा। कहा कि राहुल गांधी लगातार सदन की कार्यवाही को बाधित कर रहे हैं। यह लोकतंत्र के लिए कदापि उचित नहीं है।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कभी वे माइक बंद किये जाने की बात कहते हैं तो कभी किसी अन्य मुद्दे को लेकर सदन में हंगामा होता है। यह आम लोगों को गुमराह करने वाला तथा दिशाहीन और गैर-जिम्मेदार’ राजनीति का द्योतक है।
वह शनिवार को गिरिडीह में पत्रकारों से बातचीत कर रही थीं। उन्होंने विपक्ष को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखनी चाहिए, लेकिन सदन को बार-बार बाधित करना उचित नहीं है।
छात्रों की मांगों को ले गंभीर हो सरकार
केंद्रीय मंत्री ने झारखंड में चल रहे छात्रों के आंदोलन को लेकर भी राज्य सरकार पर सवाल खड़े किए। साथ ही कहा कि छात्रों की मांगों को लेकर सरकार को गंभीरता से पहल करनी चाहिए। रांची में छात्र बारिश और धूप की परवाह किये बिना आंदोलन कर रहे हैं और कई छात्र भूख हड़ताल पर बैठे हैं।
उन्होंने ने कहा कि सरकार चाहे किसी की भी हो युवाओं और छात्रों का भविष्य उसके लिए सबसे महत्वपूर्ण होना चाहिए। अगर राज्य सरकार से छात्रों की समस्याएं और आंदोलन नहीं संभल रहा है तो उसे अपनी जिम्मेदारी स्वीकार करनी चाहिए।
केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर राज्य सरकार से व्यवस्था नहीं संभल रही है तो मुख्यमंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए। बेवजह किसी को परेशानी में डालना ठीक नहीं है।
Read Also: Jamshedpur News : जेपीएससी परीक्षा गड़बड़ी पर जयराम महतो ने उठाए सवाल, CBI-ED जांच की मांग

