Home » Chaibasa News : JPSC-JSSC विवाद को लेकर झारखंड बंद का व्यापक असर, सड़कों पर उतरे भाजपा कार्यकर्ता

Chaibasa News : JPSC-JSSC विवाद को लेकर झारखंड बंद का व्यापक असर, सड़कों पर उतरे भाजपा कार्यकर्ता

चक्रधरपुर में व्यापारियों के साथ मिलकर बंद कराई दुकानें, कई इलाकों में प्रदर्शन और जाम

by Rajeshwar Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : झारखंड भाजपा के बंद के आह्वान पर पश्चिमी सिंहभूम जिले में मंगलवार को जनजीवन प्रभावित रहा। JPSC और JSSC परीक्षाओं में अनियमितता और छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा कार्यकर्ता छात्रों के समर्थन में सड़कों पर उतरे।

चाईबासा शहर में बंद का असर

सदर बाजार, जैन मार्केट और बस स्टैंड समेत शहर के मुख्य बाजारों की दुकानें बंद रहीं। कार्यकर्ताओं ने दुकानदारों से स्वेच्छा से प्रतिष्ठान बंद रखने की अपील की। इस दौरान नारेबाजी भी हुई। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि “छात्रों पर लाठीचार्ज बर्दाश्त नहीं होगा” और राज्य सरकार की विफलता के खिलाफ आवाज उठाई। नेताओं ने मांग की कि दोषियों पर कार्रवाई हो और भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए। बंद की वजह से शहर में यातायात भी प्रभावित हुआ। पुलिस प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए रखा।

चक्रधरपुर में व्यापारी बंद को मिला भाजपा का साथ

शहर में हाल के दिनों में घरों और दुकानों में लगातार चोरी की घटनाओं के खिलाफ व्यापारियों के आंदोलन को भाजपा नेताओं ने समर्थन दिया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर में घूम-घूमकर दुकानें बंद कराईं और लोगों से बंद को सफल बनाने की अपील की। इसके बाद शहर की कई दुकानें बंद दिखीं। बंद को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ता सुबह से ही सक्रिय थे।इसमें पूर्व विधायक शशिभूषण सामड, डॉ. विजय सिंह गागराई, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष मालती गिलुवा, सुरेश साव, वार्ड पार्षद गौतम रवानी, तीरथ जामुदा सहित बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता शामिल रहे।

जिले के अन्य क्षेत्रों में भी प्रदर्शन

सोनुवा में पूर्व विधायक सह जिलाध्यक्ष गुरुचरण नायक ने कार्यकर्ताओं के साथ एनएच 320 डी पर बैठकर जाम किया। वहीं गोइलकेरा, मनोहरपुर, जगन्नाथपुर, नोवामुंडी आदि क्षेत्रों में भी मिला-जुला असर देखने को मिला।

Read Also Chaibasa Naxalite Surrender : चाईबासा में 10 लाख के इनामी नक्सली सालुका कायम सहित 4 ने किया आत्मसमर्पण

Related Articles

Leave a Comment