Home » Chaibasa News : मालूका स्टेशन के पास से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद, पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच 

Chaibasa News : मालूका स्टेशन के पास से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद, पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच 

मृतक के पास से कोई दस्तावेज या सामान बरामद नहीं हुआ है जिससे उसकी पहचान हो सके। शव की पहचान नहीं होने पर नियमानुसार 72 घंटे बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा।

by Rajeshwar Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चक्रधरपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल अंतर्गत डांगुवापोसी जीआरपी पुलिस ने मालूका स्टेशन के पास से एक 55 वर्षीय अज्ञात पुरुष का शव बरामद किया है। जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर गुरुवार को पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा सदर अस्पताल भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार घटना बुधवार की रात कि है। बताया जा रहा है कि मालूका स्टेशन के आगे रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। शव को कुछ देर स्टेशन परिसर में रखकर आसपास के लोगों और यात्रियों से उसकी पहचान कराने की कोशिश की गई, लेकिन कोई भी शव की पहचान नहीं कर पाया।

मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत की आशंका

जीआरपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत का लग रहा है। हादसा इतना भीषण था, कि मृतक का सिर शरीर से अलग हो गया है। मृतक की उम्र लगभग 55 वर्ष बताई जा रही है। उसके पास से ऐसा कोई दस्तावेज या सामान बरामद नहीं हुआ है जिससे उसकी पहचान हो सके।

शव की शिनाख्त के प्रयास जारी

पुलिस ने अज्ञात शव के संबंध में आसपास के थानों को भी सूचना दे दी है और शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल जीआरपी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव की पहचान नहीं होने पर नियमानुसार 72 घंटे बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा।

Read Also Chaibasa News : पश्चिम सिंहभूम टी-20 लीग के चमचमाती ट्राफी का हुआ अनावरण

Related Articles

Leave a Comment