Home » Jamshedpur Crime : मानगो में महिला को बंधक बनाकर लूट, तीन बदमाशों ने आधे घंटे तक फ्लैट में कैद रखा

Jamshedpur Crime : मानगो में महिला को बंधक बनाकर लूट, तीन बदमाशों ने आधे घंटे तक फ्लैट में कैद रखा

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : मानगो थाना क्षेत्र के जवाहरनगर रोड नंबर 15 स्थित श्री कृष्णा उद्यान में सोमवार को महिला को बंधक बनाकर लूटपाट किए जाने का मामला सामने आया है। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, एक महिला समेत तीन बदमाश फ्लैट में घुसे और वहां मौजूद लीलावती अम्मा को अपने कब्जे में ले लिया। आरोप है कि बदमाशों ने करीब आधे घंटे तक उन्हें फ्लैट में बंधक बनाकर रखा। इस दौरान उनके साथ मारपीट की गई और डराकर गले से सोने की चेन तथा कान की बालियां उतरवा ली गईं।

लूटपाट करने के बाद तीनों बदमाश लीलावती अम्मा को फ्लैट की बालकनी में बंद कर वहां से फरार हो गए। बालकनी में कैद महिला ने शोर मचाकर आसपास के लोगों से मदद मांगी। उनकी आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और उन्हें बालकनी से बाहर निकाला।

घटना की जानकारी मिलने के बाद मानगो थाना पुलिस को मामले की सूचना दिए जाने की बात सामने आई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और बदमाशों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल सकती है।

घटना के बाद श्री कृष्णा उद्यान और आसपास के इलाके के लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

Read also – Jharkhand News : 26 साल पुराना सोन नदी जल बंटवारा विवाद खत्म, बिहार-झारखंड में बनी सहमति

Related Articles

Leave a Comment