Home » Chaibasa News : गुवा शहीद दिवस की तैयारी तेज, डीसी-एसपी ने किया स्थल निरीक्षण

Chaibasa News : गुवा शहीद दिवस की तैयारी तेज, डीसी-एसपी ने किया स्थल निरीक्षण

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कई कैबिनेट मंत्रियों, सांसदों, विधायकों सहित भारी संख्या में आम लोगों के शामिल होने की संभावना को देखते हुए प्रशासनिक अमला अलर्ट

by Rajeshwar Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिला के गुवा गोलीकांड के शहीदों की स्मृति में 8 सितंबर को आयोजित होने वाले श्रद्धांजलि सभा सह परिसंपत्ति वितरण समारोह को लेकर पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन पूरी मुस्तैदी से जुट गया है। मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कई कैबिनेट मंत्रियों, सांसदों, विधायकों सहित भारी संख्या में आम लोगों के शामिल होने की संभावना को देखते हुए प्रशासनिक अमला अलर्ट पर है। तैयारियों का जायजा लेने के लिए गुरुवार को उपायुक्त मनीष कुमार और पुलिस अधीक्षक अमित रेणु प्रशासनिक टीम के साथ गुवा पहुंचे। अधिकारियों ने सबसे पहले शहीद स्मारक स्थल का दौरा किया, जहां 8 सितंबर को शहीदों को नमन किया जाएगा। यहां उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन और आवागमन को दुरुस्त रखने के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए। इसके उपरांत प्रशासनिक दल ने फुटबॉल मैदान स्थित मुख्य कार्यक्रम स्थल का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान मंच निर्माण, वीआईपी व आम जनता की बैठने की व्यवस्था, प्रवेश-निकास द्वारों की स्थिति और सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री व अन्य विशिष्ट अतिथियों के सुरक्षित आवागमन के लिए हेलीपैड स्थल और वाहनों के व्यवस्थित ठहराव हेतु पार्किंग स्थलों का भी जायजा लिया गया, ताकि यातायात बाधित न हो।

निरीक्षण के अंत में डीसी मनीष कुमार और एसपी अमित रेणु ने संबंधित अधिकारियों को यातायात प्रबंधन, सुरक्षा चाक-चौबंद रखने और भीड़ नियंत्रण को लेकर सख्त हिदायत दी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि आयोजन की तैयारियों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उल्लेख है कि हर वर्ष 8 सितंबर को गुवा में शहीदों की याद में वृहद् कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।

Read Also Chaibasa News : हाथी के आने से हावड़ा-मुंबई रूट ठप: बंडामुंडा के पास ट्रैक पर पहुंचा दंतैल, 45 मिनट रुकी रहीं ट्रेनें

Related Articles

Leave a Comment