Home » State Teacher Award : रंजीता गांधी और शिल्पा गुप्ता को राज्य शिक्षक पुरस्कार, अलग-अलग जिलों के 190 शिक्षक होंगे सम्मानित

State Teacher Award : रंजीता गांधी और शिल्पा गुप्ता को राज्य शिक्षक पुरस्कार, अलग-अलग जिलों के 190 शिक्षक होंगे सम्मानित

State Teacher Award : राज्य के विभिन्न जिलों के 69 अन्य शिक्षकों को जिला स्तर पर शिक्षक पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

by Anurag Ranjan
State Teacher Award
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : शिक्षक दिवस के अवसर पर झारखंड में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। वर्ष 2026 के राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार के लिए दो शिक्षिकाओं का चयन किया गया है। इनमें जमशेदपुर की रंजीता गांधी और पश्चिमी सिंहभूम की शिल्पा गुप्ता शामिल हैं। दोनों को रांची में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में सम्मानित किया जाएगा।

रंजीता गांधी के चयन से जमशेदपुर के शिक्षा जगत में खुशी है। वहीं पश्चिमी सिंहभूम से शिल्पा गुप्ता का चयन भी जिले के लिए उपलब्धि माना जा रहा है। राज्य स्तर पर चयनित दोनों शिक्षिकाओं को उनके उल्लेखनीय शैक्षणिक कार्य और विद्यालय में किए गए बेहतर प्रयासों के लिए सम्मानित किया जाएगा। मालूम हो कि इन दोनों शिक्षिकाओं का नाम राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए भी राज्य की ओर से केंद्र को भेजा गया था। लेकिन उस पुरस्कार के लिए इनका चयन नहीं हो सका। इसके बाद सरकार ने राज्य स्तर पर इन्हें सम्मानित करने का फैसला लिया। इन दोनों शिक्षिकाओं को 25 -25 हजार रुपए नकद राशि दी जाएगी।

इसके अलावा राज्य के विभिन्न जिलों के कुल 190 शिक्षकों को रांची में एक जगह शिक्षक पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। ये वे शिक्षक हैं जिन्होंने राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए जिला स्तर पर आवेदन किया था। इस तरह शिक्षक दिवस पर राज्य में कुल 192 शिक्षक-शिक्षिकाओं को अलग-अलग स्तर पर सम्मान मिलेगा। शिक्षा विभाग की ओर से सम्मान समारोह की तैयारियां की जा रही हैं। राज्य स्तरीय पुरस्कार का उद्देश्य शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्यों को पहचान देना और उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में और बेहतर काम करने के लिए प्रोत्साहित करना है। झारखंड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद के निदेशक की ओर से इस संबंध में पत्र जारी किया गया है।

पूर्वी सिंहभूम के इन शिक्षकों को भी मिलेगा सम्मान

  • अंकिता चंपा मुर्मू: डीआईईटी, चाकुलिया / मनोहरलाल +2 हाई स्कूल, चाकुलिया
  • अरविंद कुमार तिवारी: राजकीय उत्क्रमित विद्यालय, टांगरीन
  • बसंत कुमार मुंडा: उत्क्रमित उच्च विद्यालय, माटीगाड़ा, मुसाबनी
  • भावना मुंडा: उत्क्रमित उच्च विद्यालय, मोहुलीसोल
  • चंद्रदीप पांडेय: पीएम श्री उत्क्रमित पीपुल्स एकेडमी +2 स्कूल, न्यू बाराद्वारी, जमशेदपुर
  • जोबा मुर्मू: उत्क्रमित उच्च विद्यालय, लक्ष्मी नगर, जमशेदपुर
  • मनोज कुमार सिंह: पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय, खुकराडीह, जमशेदपुर
  • प्रियंका झा: सीएम प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल, पटमदा
  • समीर कुमार: उत्क्रमित उच्च विद्यालय, चौरा, पटमदा
  • शंखो मुर्मू: उत्क्रमित उच्च विद्यालय, सियालबिंधा
  • उषा बाखला: पीएम श्री +2 हाई स्कूल, खंडामौदा
  • विक्टर विजय सामद: डीआईईटी, चाकुलिया / उत्क्रमित +2 हाई स्कूल, पारुलिया, बहरागोड़ा
  • विजय कुमार सिंह: सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस गर्ल्स स्कूल, साकची, जमशेदपुर

Read Also: Kolhan University : 7वां दीक्षांत समारोह 29 सितंबर को, 10 सितंबर तक जमा होंगे रजिस्ट्रेशन फॉर्म

Related Articles