Home » East Singhbhum Accident: बहरागोड़ा में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, परिवारों में मातम

East Singhbhum Accident: बहरागोड़ा में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, परिवारों में मातम

थाना प्रभारी शंकर कुशवाहा ने बताया कि दुर्घटना की जांच की जा रही है। पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा प्रखंड की मानुषमुड़िया पंचायत में रविवार सुबह सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान भादुआ गांव निवासी पवित्र महतो (19) और हीरो महतो (20) के रूप में हुई है। हादसे के बाद दोनों परिवारों में मातम पसरा है।

गौरतलब है कि दोनों युवक मोटरसाइकिल से मानुषमुड़िया की ओर से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान जामजुरकी नदी के पास उनकी बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने दोनों घायलों को झाड़ग्राम अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। युवकों की मौत की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे और वहां चीख-पुकार मच गई।

सूचना मिलने पर बहरागोड़ा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।थाना प्रभारी शंकर कुशवाहा ने बताया कि दुर्घटना की जांच की जा रही है। पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
Seraikela News: खरकई नदी के चेक डैम में नहाने गए दो युवक डूबे, रात में थमा खोज अभियान

Related Articles

Leave a Comment