
Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर और घाटशिला में 12 सितंबर 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर बैंक ऑफ इंडिया की ओर से लंबित ऋण खातों के एकमुश्त निपटारे के लिए विशेष और आकर्षक समझौता प्रस्ताव दिए जा रहे हैं। इसका उद्देश्य संबंधित कर्जधारकों को आसान तरीके से अपने ऋण का निपटारा करने का अवसर उपलब्ध कराना है।
इस संबंध में 8, 9 और 10 सितंबर को बैंक ऑफ इंडिया की सभी शाखाओं में विशेष कैंप लगाए जाएंगे। कर्जधारक इन कैंपों में पहुंचकर अपने ऋण खातों से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और बैंक की ओर से उपलब्ध कराए जा रहे सुलह प्रस्तावों का लाभ उठा सकते हैं।
अग्रणी जिला प्रबंधक कार्यालय, पूर्वी सिंहभूम ने सभी संबंधित कर्ज धारकों से अपील की है कि वे अपनी संबंधित शाखा से संपर्क करें और राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से अपने लंबित ऋण का सुगमता से निपटारा कराएं।
Read also Jamshedpur News : जमशेदपुर की 16 छात्राओं को मिली APR नायर स्कॉलरशिप, पढ़ाई में मिलेगी मदद

