Home » Chaibasa accident news : अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, ट्रक चालक फरार

Chaibasa accident news : अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, ट्रक चालक फरार

हादसे को अंजाम देने के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने की मदद से घायल युवक को तत्काल चाईबासा स्थित सदर अस्पताल पहुंचाया गया।

by Rajeshwar Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय चाईबासा के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई। मुफस्सिल थाना अंतर्गत बासाटोंटो गांव निवासी मृतक बंटी तांती अपनी मोटरसाइकिल से शहर से गांव लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बासाटोंटो स्थित आयुक्त (कमिश्नर) कार्यालय के समीप विपरीत दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार 12 चक्का ट्रक ने बंटी की बाइक में सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बंटी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे को अंजाम देने के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने की मदद से घायल युवक को तत्काल चाईबासा स्थित सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पोस्टमार्टम प्रक्रिया पूरी होने के पश्चात परिजनों को सौंपा गया शव

मंगलवार की सुबह सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रक्रिया पूरी होने के पश्चात शव परिजनों को सौंप दिया गया।

आरोपी चालक व ट्रक की तलाश जारी

घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी चालक व ट्रक की तलाश शुरू कर दी है। पहचान के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

परिजनों में शोक की लहर

इस असमय दुर्घटना से बासाटोंटो गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में अनियंत्रित और तेज रफ्तार वाहनों की गति पर सख्त अंकुश लगाया जाए ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

Read Also Chaibasa News : दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में पान-तांती कल्याण समिति बनी चैंपियन, सांसद जोबा मांझी ने बांटे पुरस्कार

Related Articles

Leave a Comment