Home » Jamshedpur Crime : बिष्टूपुर की ज्वेलरी दुकान में ग्राहक बनकर पहुंचे दो युवकों ने उड़ाए 6.37 लाख के सोने के बिस्किट, एक संदिग्ध हिरासत में 

Jamshedpur Crime : बिष्टूपुर की ज्वेलरी दुकान में ग्राहक बनकर पहुंचे दो युवकों ने उड़ाए 6.37 लाख के सोने के बिस्किट, एक संदिग्ध हिरासत में 

Jamshedpur Crime : स्टॉक का मिलान करने पर एक सोने की बिस्किट गायब मिली। इसके बाद दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई।

by Mujtaba Haider Rizvi
jamshedpur Crime
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : बिष्टूपुर थाना क्षेत्र स्थित यश कमल केएसजीजे ज्वेलरी दुकान में ग्राहक बनकर पहुंचे दो युवकों ने चालाकी से करीब 6.37 लाख रुपये कीमत की सोने की बिस्किट चोरी कर ली थी। घटना 12 सितंबर को दोपहर करीब 1.40 बजे की है। बुधवार को पुलिस ने इस मामले में एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ चल रही है।

चोरी हुई सोने की बिस्किट का वजन 41.56 ग्राम बताया गया है। मामले में आदित्यपुर के अंबे एलेंसी निवासी कमल राज के बयान पर स्कूटर चालक और उसके साथी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

बताया गया कि घटना के समय एक युवक स्कूटर से दुकान पहुंचा था और उसके साथ एक अन्य युवक भी था। दोनों दुकान के अंदर जाकर जेवर देखने लगे। इसी दौरान एक युवक ने दुकानदार और कर्मचारियों को बातों में उलझाकर मौका बनाया और सोने की बिस्किट अपनी उंगली में फंसा ली। इसके बाद दोनों दुकान से बाहर निकले और फरार हो गए।

स्टॉक का मिलान करने पर एक सोने की बिस्किट गायब मिली। इसके बाद दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। फुटेज में दोनों युवकों की गतिविधियां कैद मिली हैं। जांच में सामने आया कि आरोपी ने यश प्लाजा के सामने स्कूटर खड़ा किया था। इसके बाद वह साथी के साथ दुकान में पहुंचा और जेवर देखने के बहाने मौका तलाशता रहा। मौका मिलते ही उसने सोने की बिस्किट चोरी कर ली।

मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर जांच शुरू कर दी है। बुधवार को पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।

पुलिस स्कूटर के नंबर समेत अन्य सुरागों के आधार पर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी में जुटी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही चोरी में शामिल आरोपियों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Read Also: Jamshedpur Accident: रोज सड़क हादसों में हो रही मौतों के बाद जागा जिला प्रशासन, फिर खोजे जाएंगे ब्लैक स्पॉट

Related Articles

Leave a Comment