Home » Jharkhand News: CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की बिगड़ी तबीयत,डॉक्टरों की टीम कर रही निगरानी

Jharkhand News: CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की बिगड़ी तबीयत,डॉक्टरों की टीम कर रही निगरानी

by Kanchan Kumar
Rupi Soren Health Update
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

​रांची :झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां और राज्य के वरिष्ठ नेता स्व.शिबू सोरेन की पत्नी रूपी सोरेन की तबीयत अचानक खराब हो गई है। सेहत बिगड़ने के तुरंत बाद उन्हें रांची के बरियातू स्थित हिल व्यू हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में ले जाया गया। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है। अस्पताल प्रशासन और जाने-माने डॉक्टर नितेश प्रिया ने उनके भर्ती होने की बात की पुष्टि की है।​

पूरी की जा रही जरूरी चिकित्सीय प्रक्रिया

अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सकों ने उनके स्वास्थ्य की जांच शुरू कर दी और उन्हें अपनी देखरेख में ले लिया। हालांकि,अभी तक अस्पताल प्रबंधन की तरफ से उनके स्वास्थ्य से जुड़ी कोई विस्तृत मेडिकल रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की गई है। इसके बावजूद, विशेषज्ञ डॉक्टरों का एक दल लगातार उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए है और जरूरी चिकित्सीय प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं।

पहले भी हैदराबाद में हुआ था इलाज

रूपी सोरेन की सेहत पिछले कुछ समय से उतार-चढ़ाव से गुजर रही है। हाल ही में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खुद अपनी मां को बेहतर स्वास्थ्य परामर्श और जांच के लिए हैदराबाद भी ले गए थे। वहां से लौटने के बाद अब एक बार फिर अचानक स्वास्थ्य संबंधी समस्या आने के कारण उन्हें रांची के ही स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है।

रूपी सोरेन के अस्वस्थ होने की खबर मिलते ही राज्य के राजनीतिक गलियारों और समर्थकों के बीच चिंता की स्थिति है। शिबू सोरेन का परिवार झारखंड के सामाजिक और राजनीतिक जीवन का एक अहम हिस्सा रहा है, इसलिए लोग लगातार उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। फिलहाल हर किसी की नजर अस्पताल प्रशासन की ओर से आने वाले अगले आधिकारिक हेल्थ अपडेट पर टिकी हुई है।

Related Articles

Leave a Comment