Home » Jamshedpur Education News : शहर के निजी स्कूलों सितंबर से नवंबर तक भरा जाएगा आवेदन फॉर्म, जनवरी में जारी होगा परिणाम

Jamshedpur Education News : शहर के निजी स्कूलों सितंबर से नवंबर तक भरा जाएगा आवेदन फॉर्म, जनवरी में जारी होगा परिणाम

Jamshedpur Education News : अधिकांश स्कूलों ने नर्सरी कक्षा के लिए बच्चे की जन्म तिथि 1 अप्रैल 2023 से 31 मार्च 2024 के बीच तय की है, वहीं एडीएलएस सनसाइन ने 3 से 4 वर्ष की आयु सीमा रखी है

by Anurag Ranjan
Jamshedpur Private School Admission Process
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : शहर के निजी स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए नर्सरी, एलकेजी और केजी कक्षाओं में नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अभिभावक अपने बच्चों के दाखिले को लेकर तैयारी में जुट गए हैं। जमशेदपुर पब्लिक स्कूल और मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल में आवेदन प्रक्रिया 15 सितंबर से ही शुरू हो चुकी है, जबकि गुलमोहर हाई स्कूल, डीएवी बिष्टुपुर और नर्भेराम हंसराज इंग्लिश स्कूल में भी फॉर्म मिलने प्रारंभ हो गए हैं।

शहर के कई प्रमुख विद्यालयों, जैसे लिटिल फ्लावर स्कूल, राजेंद्र विद्यालय, जेएच तारापोर और कार्मेल जूनियर कॉलेज में 1 अक्टूबर 2026 से फॉर्म भरे जाएंगे। विभिन्न स्कूलों में फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि अक्टूबर से नवंबर के मध्य तक निर्धारित की गई है।

अधिकांश स्कूलों ने नर्सरी कक्षा के लिए बच्चे की जन्म तिथि 1 अप्रैल 2023 से 31 मार्च 2024 के बीच तय की है, वहीं एडीएलएस सनसाइन ने 3 से 4 वर्ष की आयु सीमा रखी है। स्कूलों की ओर से अभिभावकों को सलाह दी गई है कि वे विस्तृत जानकारी व दिशा-निर्देशों के लिए संबंधित स्कूलों की आधिकारिक वेबसाइट या नोटिस बोर्ड भी अवश्य देख लें।

स्कूलवार आवेदन फॉर्म भरने की तिथियां एवं कक्षा विवरण

स्कूल का नाम: कक्षा: जन्म तिथि सीमा: आवेदन की तिथि

जमशेदपुर पब्लिक स्कूल: नर्सरी, 23 सितंबर से 15 नवंबर
गुलमोहर हाई स्कूल: नर्सरी, 23 सितंबर से 31 अक्टूबर
विद्या भारती चिन्मय विद्यालय | नर्सरी, 30 सितंबर से 30 अक्टूबर
लिटिल फ्लावर स्कूल | नर्सरी, 01 अक्टूबर से 30 नवंबर
राजेंद्र विद्यालय | नर्सरी/एलकेजी, 01 अक्टूबर से 30 नवंबर
जेएच. तारापोर स्कूल, एग्रीको | नर्सरी, 01 अक्टूबर से 30 नवंबर
जेएच तारापोर स्कूल, धातकीडीह (गर्ल्स) | नर्सरी, 09 अक्टूबर से 08 नवंबर
लोयोला स्कूल, टेल्काे | नर्सरी/एलकेजी, 19 अक्टूबर से 16 नवंबर तक
लोयोला स्कूल, बिष्टुपुर | एलकेजी | उल्लेख नहीं | उल्लेख नहीं
हिल टॉप स्कूल, टेल्को | नर्सरी, 01 अक्टूबर से 10 नवंबर
केएसएमएस, गोलमुरी | नर्सरी |23 सितंबर से 17 अक्टूबर
डीएवी पब्लिक स्कूल, बिष्टुपुर | नर्सरी, 23 सितंबर से 05 अक्टूबर
मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल, साकची | नर्सरी, 23 सितंबर से 20 अक्टूबर
दयानंद पब्लिक स्कूल, साकची | नर्सरी/ एलकेजी, 01 अक्टूबर से 15 अक्टूबर
कार्मेल जूनियर कॉलेज | नर्सरी, 01 अक्टूबर से 10 अक्टूबर
सेंट मेरीज एकेडमी, बिष्टुपुर | नर्सरी, 03 अक्टूबर से 16 अक्टूबर
एसडीएसएम. स्कूल, सिदगोड़ा | नर्सरी | उल्लेख नहीं | उल्लेख नहीं काशीडीह हाई स्कूल, साकची | नर्सरी | उल्लेख नहीं | उल्लेख नहीं नरभेराम हंसराज इंग्लिश स्कूल | नर्सरी/एलकेजी, 23 सितंबर से 25 अक्टूबर
डीबीएमएस इंग्लिश स्कूल | नर्सरी, 05 अक्टूबर से 24 अक्टूबर एडीएलएस सनसाइन | नर्सरी, 05 अक्टूबर से 16 नवंबर
विवेक विद्यालय छोटा गोविंदपुर | नर्सरी, 23 सितंबर से 15 अक्टूबर
केरल पब्लिक स्कूल कदमा| नर्सरी, 25 सितंबर से 25 अक्टूबर

दिसंबर में स्क्रूटनी, जनवरी में लाॅटरी व चयनित बच्चाें के नाम की जारी हाेगी सूची

शहर के निजी स्कूलाें में जमा आवेदन पत्राें की स्क्रूटनी दिसंबर में हाेगी। इसमें जाे आवेदन सही पाए जाएंगे उन्हें लाॅटरी प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा। लाॅटरी 1 से 15 जनवरी 2027 तक अायाेजित हाेगी। जबकि जनवरी के तीसरे शनिवार यानी की 16 जनवरी 2027 काे सभी स्कूल एक साथ चयनित बच्चाें के नाम की सूची जारी करेंगे। जिन बच्चाें का नाम सूची में हाेगा उनका एडमिशन लिया जाएगा। मालूम हाे कि शहर के निजी स्कूलाें के इंट्री कक्षा में करीब 7 हजार सीट हैं। जिस पर एडमिशन के लिए हर साल से 60 से 70 हजार आवेदन फाॅर्म भरे जाते हैं।

Read Also: Jharkhand para teacher: मानदेय में 10% बढ़ोतरी का मौका! झारखंड के 40 हजार पारा शिक्षकों के लिए आकलन परीक्षा की तारीखों का हुआ ऐलान

Related Articles

Leave a Comment