
रांची : मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की दिवंगत पुत्री तृषा सिंह के द्वादशा कार्यक्रम एवं ब्रह्मभोज में सोमवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन शामिल हुए। स्मार्ट सिटी, रांची स्थित आवास पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने तृषा सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। विधायक कल्पना सोरेन ने भी दिवंगत तृषा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम में परिवार के सदस्य, रिश्तेदार और बड़ी संख्या में शुभचिंतक मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की और उनके प्रति संवेदना व्यक्त की। इस दौरान तृषा सिंह को याद करते हुए परिजनों और उपस्थित लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।
गौरतलब है कि 24 सितंबर को जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र स्थित दोमुहानी मरीन ड्राइव पर सड़क हादसे में तृषा सिंह की मौत हो गयी थी। उनकी कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गयी थी। हादसे में तृषा समेत चार युवाओं की मौत हुई थी। घटना के बाद से ही परिवार में शोक का माहौल है। सोमवार को आयोजित द्वादशा कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और दिवंगत तृषा को श्रद्धांजलि दी।

