Home » West Singhbhum T20 league : मनोहरपुर लायंस और चाईबासा चैलेंजर्स ने सेमीफाइनल में

West Singhbhum T20 league : मनोहरपुर लायंस और चाईबासा चैलेंजर्स ने सेमीफाइनल में

मंगलवार को दोनों सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। पहला सेमीफाइनल सुबह 9 बजे कोल्हान किंग्स और जगन्नाथपुर टाइगर्स के बीच, जबकि दूसरा सेमीफाइनल दोपहर 1 बजे मनोहरपुर लायंस और चाईबासा चैलेंजर्स के बीच होगा।

by Rajeshwar Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में चल रहे पश्चिमी सिंहभूम टी-20 लीग में सोमवार को लीग राउंड के अंतिम दो मुकाबले खेले गए, जिसके बाद सेमीफाइनल की चारों टीमें तय हो गईं। पहला मैच सुबह 9 बजे मनोहरपुर लायंस और चक्रधरपुर रॉयल्स के बीच खेला गया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चक्रधरपुर रॉयल्स की टीम 16.2 ओवर में 161 रन पर ही सिमट गई। टीम के लिए अनुज उरांव ने शानदार 78 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और 5 छक्के शामिल थे। श्रेष्ठ ने 39 रनों का योगदान दिया। मनोहरपुर की ओर से गौरव सिंह ने घातक गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 9 रन देकर 4 विकेट झटके। सुप्रियो चक्रवर्ती और तन्मय तंतुबाई को 2-2 विकेट मिले।

मनोहरपुर लायंस ने 3 विकेट से जीता मैच

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मनोहरपुर लायंस ने 18.4 ओवर में 7 विकेट खोकर 165 रन बनाकर मैच 3 विकेट से जीत लिया। संकट की घड़ी में निचले क्रम में बल्लेबाजी करने आए चंदन मुखी ने 63 रनों की बेहतरीन पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई। चक्रधरपुर की ओर से महेश सुलेन्द्र दास ने 28 रन देकर 4 और हर्ष कुमार ने 24 रन देकर 2 विकेट लिए। चंदन मुखी को मैन ऑफ द मैच चुना गया, लेकिन उन्होंने बड़ा दिल दिखाते हुए अपना पुरस्कार शानदार गेंदबाजी करने वाले गौरव सिंह को समर्पित कर दिया। यह पुरस्कार स्टेक स्पोर्ट्स जी के निदेशक पीयूष आनंद ने प्रदान किया।

चाईबासा चैलेंजर्स ने 8 विकेट से एकतरफा जीत दर्ज की

दूसरा मैच दोपहर 1 बजे चाईबासा चैलेंजर्स और सारंडा वॉरियर्स के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सारंडा वॉरियर्स की टीम 19.4 ओवर में 205 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। कुमार करण ने 5 चौके और 9 छक्कों की मदद से 92 रनों की तूफानी पारी खेली और शतक से चूक गए। अंकित शर्मा ने 43 रन बनाए। चाईबासा की ओर से एमोस एक्का ने 43 रन देकर 3 विकेट लिए, जबकि सचिन भाटी और हर्ष राणा को 2-2 सफलता मिली। 206 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चाईबासा चैलेंजर्स ने 17 ओवर में 2 विकेट पर 209 रन बनाकर 8 विकेट से एकतरफा जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली। सचिन दुबे ने 9 चौके और 8 छक्कों की मदद से 107 रनों की नाबाद शतकीय पारी खेली और मैन ऑफ द मैच बने। अरविंद कुमार ने 61 रनों की उपयोगी पारी खेली। पुरस्कार वितरण समारोह में जिला क्रिकेट संघ के सहायक सचिव शाहिद अख्तर ने सचिन दुबे को पुरस्कार दिया।

कल खेले जाएंगे सेमीफाइनल मुकाबले

अब मंगलवार को दोनों सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। पहला सेमीफाइनल सुबह 9 बजे कोल्हान किंग्स और जगन्नाथपुर टाइगर्स के बीच, जबकि दूसरा सेमीफाइनल दोपहर 1 बजे मनोहरपुर लायंस और चाईबासा चैलेंजर्स के बीच होगा।

Read Also Chaibasa News : सेल में मजदूरों का शोषण, पूर्व सीएम मधु कोड़ा ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

Related Articles

Leave a Comment