
Jamshedpur : जी टाउन क्लब प्रबंधन एवं कैंटीन होटल रेस्टोरेंट वर्कर्स यूनियन के बीच वर्ष 2025-26 के बोनस को लेकर समझौता संपन्न हुआ। समझौते के तहत क्लब कर्मचारियों को 16 प्रतिशत बोनस दिया जाएगा। कर्मचारियों को न्यूनतम 31,108 रुपये, औसत 36,481 रुपये तथा अधिकतम 40,503 रुपये बोनस मिलेगा।
समझौते पर प्रबंधन की ओर से प्रेसिडेंट विनीत कुमार शाह, वाइस प्रेसिडेंट राजेश कुमार झा, जनरल सेक्रेटरी विकास कुमार, राकेश जायसवाल एवं रोशन डे ने हस्ताक्षर किए। वहीं, यूनियन की ओर से प्रेसिडेंट राकेश्वर पांडे, डिप्टी प्रेसिडेंट बीके डिंडा, जनरल सेक्रेटरी ददन सिंह, कमेटी मेंबर कीर्तन महतो एवं मो. हामिद ने हस्ताक्षर किए।
समझौते के बाद जी टाउन क्लब के अध्यक्ष विनीत कुमार शाह और यूनियन अध्यक्ष राकेश्वर पांडे ने खुशी जाहिर की। दोनों ने कहा कि क्लब के विकास के साथ कर्मचारियों की प्रगति भी सुनिश्चित हो रही है। प्रबंधन और यूनियन मिलकर कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए क्लब को और बेहतर मुकाम तक ले जाने के लिए काम करेंगे।
दोनों पक्षों ने इस बात पर सहमति जताई कि क्लब के विकास में प्रबंधन और कर्मचारियों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखा जाएगा। साथ ही क्लब में आने वाले सदस्यों एवं ग्राहकों की सुविधाओं और उनकी संतुष्टि पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
यूनियन अध्यक्ष राकेश्वर पांडे ने कहा कि जी टाउन क्लब के भोजन की गुणवत्ता की शहर में ही नहीं, बल्कि विभिन्न स्तरों पर सराहना होती है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के परिश्रम से क्लब लगातार प्रगति कर रहा है। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ बोनस समझौता संपन्न हुआ।

