Home »  Inter-zonal Volleyball : आद्रा को हराकर चक्रधरपुर बना चैंपियन

 Inter-zonal Volleyball : आद्रा को हराकर चक्रधरपुर बना चैंपियन

by Rajeshwar Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चक्रधरपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल मुख्यालय में सेरसा के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय ‘अंतर मंडलीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता’ का खिताब मेजबान चक्रधरपुर ने अपने नाम कर लिया है।

साउथ वेस्ट इंस्टीट्यूट मैदान पर खेले गए फाइनल मुकाबले में चक्रधरपुर ने एकतरफा प्रदर्शन करते हुए आद्रा मंडल की टीम को सीधे सेटों में 25-20, 25-20 और 25-14 से पराजित किया।

मैच व टीम की मुख्य बातें

विजेता कप्तान आशीष आनंद टीम कोच संजय गुप्ता और प्रमुख खिलाड़ी में तेजनारायण प्रसाद, सीएस दास, हिमांशु कुमार, दीपक कुमार, सुभाष कुमार, नंदलाल मांझी, मनोज दास, सोमनाथ, पीके हलदर, एल मनोहर और विकास कुमार शामिल हैं।जब कि मैच रेफरी संदीप कुमार और अमित दास ने योगदान दिया।

पुरस्कार वितरण एवं सम्मान

प्रतियोगिता के समापन समारोह में अपर मंडल रेल प्रबंधक अनूप पटेल, खेल अधिकारी राजीव रंजन रसिक तथा सहायक परिचालन प्रबंधक अमित बधानी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। अतिथियों ने विजेता चक्रधरपुर और उपविजेता आद्रा टीम को ट्रॉफी व उपहार प्रदान कर सम्मानित किया।

समारोह के दौरान अधिकारियों ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं के नियमित आयोजन से खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ता है और उनकी खेल प्रतिभा में निखार आता है।

Read Also Chaibasa News : चाईबासा के उलीझारी में खूनी संघर्ष : नशेड़ी बेटे ने दारोगा पिता समेत परिवार के तीन सदस्यों को किया लहूलुहान, सदर अस्पताल में इलाज जारी

Related Articles

Leave a Comment