Home » Rotaract Club Chaibasa : 22 नवंबर को होगी 34वीं पद्माबाई रूंगटा अंतर जिला गणित प्रतियोगिता, जानें कब और कैसे ले सकेंगे भाग

Rotaract Club Chaibasa : 22 नवंबर को होगी 34वीं पद्माबाई रूंगटा अंतर जिला गणित प्रतियोगिता, जानें कब और कैसे ले सकेंगे भाग

by Rajeshwar Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : रोटरैक्ट क्लब ऑफ चाईबासा द्वारा आयोजित 34वीं पद्माबाई रूंगटा अंतर जिला गणित प्रतियोगिता आगामी 22 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता एसआर रूंगटा ग्रुप, चाईबासा द्वारा प्रायोजित है।

प्रतियोगिता के आयोजन एवं तैयारियों को लेकर बिहारी क्लब, चाईबासा में आयोजन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रतियोगिता की तिथि, विद्यार्थियों की भागीदारी, परीक्षा केंद्रों, प्रवेश व्यवस्था तथा आयोजन की तैयारियों से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।

बैठक में रोटरैक्टर विकास गुप्ता (अध्यक्ष), रोटरैक्टर सौरव गुप्ता (सचिव), कार्यक्रम संयोजक रोटरैक्टर अक्षय कुमार, कार्यक्रम सह संयोजक रोटरैक्टर सुमित रक्षित, रोटेरैक्टर सौरव नवटिया रोटरैक्टर कन्हैया पांडे, रोटरैक्टर आकाश झा, रोटरैक्टर सौरव भगत, रोटरैक्टर शुभम दास, रोटरैक्टर विनय लोढ़ा, रोटरैक्टर सौरभ मुंधड़ा एवं रोटरैक्टर देवल खिरवाल उपस्थित रहे।

इस वर्ष प्रतियोगिता में कक्षा 7वीं, 8वीं, 9वीं एवं 10वीं के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे। परीक्षा का आयोजन चाईबासा के दो केंद्रों—एमएल रूंगटा +2 हाई स्कूल, जेल रोड, बस स्टैंड के समीप तथा श्री मारवाड़ी मिडिल स्कूल, नगरपालिका कार्यालय के सामने में किया जाएगा।

प्रतियोगिता दो पालियों में होगी। कक्षा 8वीं एवं 10वीं की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा कक्षा 7वीं एवं 9वीं की परीक्षा दोपहर 1:30 बजे से 3:30 बजे तक आयोजित होगी।

प्रतियोगिता का प्रश्नपत्र हिंदी एवं अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होगा तथा परीक्षा बहुविकल्पीय प्रश्नों (MCQ) पर आधारित होगी। उत्तर OMR शीट पर लिए जाएंगे। विद्यार्थियों को परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पूर्व परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। विद्यार्थियों के साथ अभिभावक या संरक्षक का होना भी आवश्यक है।

विद्यार्थी 21 नवंबर 2026 तक निर्धारित एडमिट कार्ड केंद्रों से प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त 22 नवंबर को दोनों परीक्षा केंद्रों पर ओपन एंट्री की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को आकर्षक पुरस्कार एवं छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। अंतर-जिला टॉपर को प्रथम पुरस्कार के रूप में ₹6,500, द्वितीय स्थान पर ₹4,500 तथा तृतीय स्थान पर ₹3,000 की छात्रवृत्ति दी जाएगी। इसके अतिरिक्त कक्षा 7वीं, 8वीं, 9वीं एवं 10वीं के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय कक्षावार जिला टॉपरों को भी पुरस्कृत किया जाएगा।

प्रतियोगिता की विशेष व्यवस्था के तहत प्रत्येक भाग लेने वाले विद्यालय के टॉपर को भी सम्मानित किया जाएगा। वहीं, सर्वाधिक विद्यार्थियों की भागीदारी वाले विद्यालयों को भी पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

रोटरैक्ट क्लब ऑफ चाईबासा ने जिले के सभी विद्यालयों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों से प्रतियोगिता में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है।

Read Also Chaibasa News : 14 अक्टूबर को गोइलकेरा में मनाई जाएगी शहीद देवेंद्र माझी की 32वीं पुण्यतिथि, सादगी से होगा आयोजन

Related Articles

Leave a Comment