Home » Chaibasa crime News : चक्रधरपुर मोबाइल चोरी कांड : पुलिस के हत्थे चढ़े 3 शातिर चोर, 21 एंड्रॉइड फोन बरामद

Chaibasa crime News : चक्रधरपुर मोबाइल चोरी कांड : पुलिस के हत्थे चढ़े 3 शातिर चोर, 21 एंड्रॉइड फोन बरामद

by Rajeshwar Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर थाना क्षेत्र में रश्मि इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान मोबाइल दुकान में बड़ी चोरी का पुलिस ने सफलतापूर्वक पर्दाफाश कर दिया है। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने इस सनसनीखेज मामले में 3 शातिर अपराधियों को दबोच लिया है, साथ ही उनके कब्जे से चोरी किए गए कुल 21 महंगे मोबाइल फोन भी बरामद कर लिए हैं। जबकि 52 मोबाइल चोरी हुए थे।

क्या है पूरा मामला?

घटना के संबंध में चक्रधरपुर डॉ. सैयद मुस्तफा हाशमी ने चक्रधरपुर थाना में एक प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि गत 05 अक्टूबर 2026 को चक्रधरपुर थाना क्षेत्र स्थित ‘रश्मि इलेक्ट्रॉनिक्स’ नामक दुकान का शटर तोड़कर अज्ञात चोरों ने विभिन्न कंपनियों के कुल 52 मोबाइल फोन पर हाथ साफ कर दिया था। इस घटना के संबंध में दुकान मालिक की शिकायत पर चक्रधरपुर थाने में मामला कांड संख्या- 111/2026, धारा- 303(2)/305(a) बीएनएस 2023) दर्ज कर तफ्तीश शुरू की गई थी।

विशेष टीम का गठन और वैज्ञानिक अनुसंधान

घटना की गंभीरता को देखते हुए पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा के पुलिस अधीक्षक अमित रेणु के निर्देशानुसार चक्रधरपुर के अनुमंडल पुलिस अधिकारी सहायक पुलिस अधीक्षक डॉ. सैयद मुस्तफा हाशमी और चक्रधरपुर थाना प्रभारी अवधेश कुमार के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया था। पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस और वैज्ञानिक अनुसंधान का सहारा लिया, जिसके आधार पर इस वारदात में कुल 5 अपराधियों की संलिप्तता का खुलासा हुआ।

इन अपराधियों की संलिप्तता आई सामने

शेराज पिता जिकरूल्लाह मियां, निवासी- घोड़ासहन, मोतिहारी, बिहार, संजय सहनी पिता- महेन्द्र सहनी निवासी- आठमोहान, झरोखर, मोतिहारी, बिहार, नितेश पटेल पिता- रामबिलास राउत, निवासी- घोड़ासहन, मोतिहारी, बिहार, जितेन्द्र साह उर्फ चोना पिता शंकर साह, निवासी रक्सौल, पूर्वी चंपारण, बिहार और गोविन्द चौधरी पिता स्व. मिश्रीलाल चौधरी निवासी राघोपुर, सुपौल, बिहार निवासी है।

अब तक की कार्रवाई और बरामदगी

पुलिस ने ताबड़तोड़ दबिश देते हुए इनमें से तीन मुख्य आरोपियों नितेश पटेल, जितेन्द्र साह उर्फ चोना और गोविन्द चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है। उनकी निशानदेही पर चोरी के 21 मोबाइल फोन भी जब्त कर लिए गए हैं। मामले की बारीकी से जांच के लिए सीआईडी की फिंगरप्रिंट विशेषज्ञ टीम को भी घटनास्थल पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए थे।

पुलिस ने बताया कि पकड़े गए सभी आरोपियों का पूर्व से भी आपराधिक इतिहास रहा है। वहीं, इस घटना में शामिल दो अन्य फरार आरोपी शेराज और संजय सहनी की गिरफ्तारी और बाकी बचे मोबाइलों की तलाश के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। जबकि पूर्व में हुई चोरी की घटना में अब तक उसकी बरामद देगी नहीं हो पाया है। उसकी भी बरामद की करने का प्रयास जारी है।

गिरफ्तार आरोपियों का विवरण

नितेश पटेल घोड़ासहन, मोतिहारी, बिहार,जितेन्द्र साह उर्फ चोना रक्सौल, पूर्वी चंपारण, बिहार, गोविन्द चौधरी सुपौल बिहार शामिल हैं।

चोरी में सामान की बरामदगी

चोरी किए गए 52 मोबाइल में से विभिन्न कंपनियों के कुल 21 मोबाइल फोन बरामद।

छापेमारी दल में इनकी रही मुख्य भूमिका

प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक अमित कुमार, चक्रधरपुर थाना प्रभारी अवधेश कुमार, पु.अ.नि. रमेश गिरि, पु.अ.नि. रंजीत उरांव, पु.अ.नि. सुनील कुमार पाण्डेय, पु.अ.नि. राज किशोर तिवारी शामिल हैं।

Read Also Chaibasa News : दिल्ली पब्लिक स्कूल चक्रधरपुर में नवरात्रि व डांडिया उत्सव की धूम, बच्चों ने बिखेरे सांस्कृतिक रंग

Related Articles

Leave a Comment