Home » Chaibasa News : दिल्ली पब्लिक स्कूल चक्रधरपुर में नवरात्रि व डांडिया उत्सव की धूम, बच्चों ने बिखेरे सांस्कृतिक रंग

Chaibasa News : दिल्ली पब्लिक स्कूल चक्रधरपुर में नवरात्रि व डांडिया उत्सव की धूम, बच्चों ने बिखेरे सांस्कृतिक रंग

माँ दुर्गा के नौ स्वरूपों को समर्पित विभिन्न कलात्मक गतिविधियों का आयोजन

by Rajeshwar Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : दिल्ली पब्लिक स्कूल, चक्रधरपुर के प्रांगण में गुरुवार को नवरात्रि एवं डांडिया महोत्सव का आयोजन बेहद भव्य और भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ। इस विशेष अवसर पर स्कूल के विद्यार्थियों ने अपनी उत्कृष्ट सांस्कृतिक और रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन कर सभी का मन मोह लिया।

उत्सव के दौरान पूरा स्कूल परिसर डांडिया की ताल और भक्ति गीतों से गुंजायमान रहा। रंग-बिरंगे पारंपरिक पोशाकों में सजे विद्यार्थियों ने आकर्षक डांडिया नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। इस अवसर पर माँ दुर्गा के नौ स्वरूपों (नवदुर्गा) को समर्पित विभिन्न कलात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने देवी दुर्गा के आकर्षक पोर्ट्रेट, चित्र और स्केच बनाकर अपनी कलात्मक क्षमता का परिचय दिया। इसके साथ ही भारतीय संस्कृति व नवरात्रि के आध्यात्मिक महत्व पर आधारित एक ज्ञानवर्धक क्विज प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय के चेयरमैन सुनील कुमार यादव, प्रधानाचार्य रविकांत शर्मा और उप-प्रधानाचार्या राजश्री सिंह के कुशल मार्गदर्शन में हुआ। आयोजन को सफल बनाने में सीनियर अकादमिक इंचार्ज सोमू चौधरी, जूनियर अकादमिक इंचार्ज अनीता आचार्य और अनुशासन प्रभारी रूपाली का विशेष योगदान रहा।

आधुनिक शिक्षा देने के साथ-साथ अपनी समृद्ध भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जोड़कर रखना : चेयरमैन

दिल्ली पब्लिक स्कूल, चक्रधरपुर चेयरमैन सुनील कुमार यादव ने कहा कि

हमारे विद्यालय का मुख्य उद्देश्य बच्चों को आधुनिक शिक्षा देने के साथ-साथ अपनी समृद्ध भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जोड़कर रखना है। इस तरह के सांस्कृतिक आयोजनों से बच्चों में सामूहिक सहभागिता, कलात्मकता और नैतिक मूल्यों का विकास होता है। मैं सभी विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी और शिक्षकों के मार्गदर्शन की सराहना करता हूँ।

नवरात्रि केवल एक त्यौहार नहीं, बल्कि शक्ति, भक्ति और सकारात्मक ऊर्जा का पर्व : प्रधानाचार्य

प्रधानाचार्य रविकांत शर्मा ने कहा कि नवरात्रि केवल एक त्यौहार नहीं, बल्कि शक्ति, भक्ति और सकारात्मक ऊर्जा का पर्व है। इस उत्सव के माध्यम से बच्चों को नवदुर्गा के आध्यात्मिक महत्व और हमारी सांस्कृतिक धरोहर को गहराई से समझने का अवसर मिला है। डांडिया और कला प्रतियोगिताओं में बच्चों का उत्साह वास्तव में प्रशंसनीय रहा।

Read Also Durga Puja festival : दुर्गा पूजा पंडालों में उपलब्ध सुविधाओं एवं समग्र व्यवस्था पर श्रद्धालु दे सकेंगे फीडबैक

Related Articles

Leave a Comment