
Jamshedpur : जमशेदपुर में नीट यूजी काउंसलिंग के नाम पर फर्जीवाड़ा हुआ है। रांची के एम आई एजुकेशन सर्विसेज नामक कोचिंग संस्थान चलाने वाले एक व्यक्ति शशिभूषण कुमार ने धतकीडीह की एक महिला निगार अख्तर से साढे तीन लाख रुपए ठग लिए हैं। निगार अख्तर ने शशि भूषण को 27 जुलाई 2025 को यह रुपए दिए थे। निगार अख्तर जमशेदपुर के डॉक्टर के एस निजामी की पत्नी हैं और वह अपनी बेटी को भी डॉक्टर बनना चाहती हैं।
बताया जा रहा है कि आरोपी ने निगार अख्तर को भरोसा दिलाया था कि वह उसकी बेटी की काउंसलिंग में मदद करेगा और उसकी बेटी को काउंसलिंग में कामयाब कर देगा। इसी आश्वासन के बाद जमशेदपुर के धतकीडीह बी ब्लॉक लाइन नंबर वन की रहने वाली निगार अख्तर ने आरोपी को 3:50 लख रुपए दे दिए। लेकिन, महिला की बेटी को काउंसलिंग में सफलता नहीं मिली। इसके बाद से वह महिला लगातार आरोपी से पैसे वापस मांग रही थी।
लेकिन आरोपी पैसे देने में आनाकानी करता रहा। अंत में आरोपी ने धमकी दी कि वह पैसे नहीं देगा। जो करना हो कर लो। यही नहीं मामले की शिकायत पुलिस में करने के खिलाफ भी धमकी दी और कहा कि ऐसा होने पर उसे अंजाम भुगतना होगा। लेकिन, महिला ने हिम्मत जुटाई और साकची थाने में मामले की शिकायत कर दी है। साकची थाना पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

