Home » Bokaro News : टाटा स्टील के वेस्ट बोकारो डिवीजन को मिला फाइव-स्टार अवॉर्ड, देश की 50 खदानों में बनाई जगह

Bokaro News : टाटा स्टील के वेस्ट बोकारो डिवीजन को मिला फाइव-स्टार अवॉर्ड, देश की 50 खदानों में बनाई जगह

वेस्ट बोकारो डिवीजन के जनरल मैनेजर मुकेश रंजन ने इस सम्मान पर खुशी जताते हुए कहा कि यह पूरी टीम की सामूहिक मेहनत, प्रतिबद्धता और समर्पण का नतीजा है।

by Mujtaba Haider Rizvi
bokaro news tata steel (1)
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Bokaro : टाटा स्टील के वेस्ट बोकारो डिवीजन ने खनन क्षेत्र में अपनी उपलब्धि दर्ज कराई है। कोयला मंत्रालय ने डिवीजन की क्वरी साउथ ईस्टर्न ब्लॉक (SEB) को वर्ष 2024-25 के लिए प्रतिष्ठित फाइव-स्टार अचीवर अवॉर्ड से सम्मानित किया है। यह पुरस्कार छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित समारोह में प्रदान किया गया।

कोयला मंत्रालय की ओर से आयोजित स्टार रेटिंग ऑफ कोल एंड लिग्नाइट माइंस पुरस्कार समारोह में कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने टाटा स्टील के प्रतिनिधियों को यह सम्मान दिया। इस मौके पर टाटा स्टील और कोयला मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

इस साल ओपनकास्ट, अंडरग्राउंड और मिक्स्ड माइंस श्रेणियों में कुल 382 खदानों ने स्टार रेटिंग के लिए हिस्सा लिया था। इनमें से महज 50 खदानों को ही फाइव-स्टार रेटिंग हासिल हुई। वेस्ट बोकारो की क्वरी साउथ ईस्टर्न ब्लॉक को ओपनकास्ट माइंस श्रेणी में यह उपलब्धि मिली है।

वेस्ट बोकारो डिवीजन के जनरल मैनेजर मुकेश रंजन ने इस सम्मान पर खुशी जताते हुए कहा कि यह पूरी टीम की सामूहिक मेहनत, प्रतिबद्धता और समर्पण का नतीजा है। उन्होंने कहा कि खनन कार्यों में सुरक्षा को हमेशा प्राथमिकता दी जाती है। परिचालन में उत्कृष्टता, नई तकनीकों के इस्तेमाल, पर्यावरण संरक्षण, सतत विकास और स्थानीय समुदायों के विकास पर लगातार ध्यान दिया जा रहा है।

कोयला मंत्रालय की स्टार रेटिंग व्यवस्था के तहत खदानों का मूल्यांकन सुरक्षा मानकों, वैज्ञानिक खनन पद्धतियों, पर्यावरण प्रबंधन, तकनीक के उपयोग और समग्र परिचालन प्रदर्शन के आधार पर किया जाता है। इसका उद्देश्य खनन क्षेत्र में बेहतर कार्यप्रणालियों को बढ़ावा देना और खदानों के प्रदर्शन में लगातार सुधार सुनिश्चित करना है।

Read also Jamshedpur Rail News : टाटानगर रेलवे स्टेशन को 348 करोड़ से वर्ल्ड क्लास बनाने का काम शुरू, सिग्नेचर ब्रिज के निर्माण के लिए हो रही स्वायल टेस्टिंग

Related Articles

Leave a Comment