Home » Chaibasa News : हाट-गम्हरिया में इलिगारा फाटक के नजदीक मिला अज्ञात शव, शिनाख्त के लिए पुलिस की अपील

Chaibasa News : हाट-गम्हरिया में इलिगारा फाटक के नजदीक मिला अज्ञात शव, शिनाख्त के लिए पुलिस की अपील

by Rajeshwar Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के हाट-गम्हरिया थाना क्षेत्र के इलिगाड़ा फाटक के पास एक लावारिस शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया है और उसे पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा सदर अस्पताल भेज दिया है।

पुलिस की कार्रवाई और पहचान की कोशिशें

हाट-गम्हरिया थाना पुलिस ने इस संबंध में एक सनहा दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम प्रक्रिया पूरी होने के बाद मृतक के शरीर को सदर अस्पताल के मॉर्चरी (शीत गृह) में 72 घंटों के लिए सुरक्षित रखा जाएगा।

अगर निर्धारित 72 घंटे की अवधि के दौरान यदि किसी भी परिजन या परिचित का पता नहीं चलता है, तो प्रशासनिक नियमों के अनुसार शव का अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा।

आम नागरिकों से सहयोग की अपील

प्रशासन और पुलिस बल ने मीडिया के माध्यम से आम जनता से यह गुजारिश की है कि इस जानकारी को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें, जिससे मृतक के परिवार तक यह खबर पहुंच सके। यदि किसी व्यक्ति के पास इस मृतक के संबंध में कोई भी सूचना हो, तो वह बिना देर किए तुरंत हाट-गम्हरिया थाना अथवा चाईबासा पुलिस से संपर्क साध सकते हैं।

Read Also Chaibasa News : चाईबासा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ओडिशा से बूचड़खाने ले जाए जा रहे 61 मवेशी मुक्त, तस्करी की साजिश नाकाम

Related Articles

Leave a Comment