Home » जानें कौन हैं महिला क्रिकेट की नयी सनसनी श्रेयंका पाटिल, जिसे मिला WCPL में खेलने का मौका, आखिर क्यों हुआ चयन

जानें कौन हैं महिला क्रिकेट की नयी सनसनी श्रेयंका पाटिल, जिसे मिला WCPL में खेलने का मौका, आखिर क्यों हुआ चयन

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

खेल डेस्क, नई दिल्ली : भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ऑफ स्पिन गेंदबाज श्रेयंका पाटिल महिला कैरेबियन प्रीमियर लीग (WCPL)में खेलेंगी। युवा ऑफ स्पिन गेंदबाज को महिला कैरेबियन प्रीमियर लीग में गुयाना एमेजॉन वॉरियर्स टीम ने अपने साथ जोड़ा है। श्रेयंका पाटिल वेस्टइंडीज में होने वाली WCPL में खेलने वाली पहली खिलाड़ी बनेंगी। बीसीसीआई की तरफ से विदेशी टी 20 लीग में महिला खिलाड़ियों को खेलने की अनुमति है। इसके लिए बोर्ड ने छूट दे रखी है। वहीं पुरुष टीम के खिलाड़ियों को बोर्ड की तरफ से विदेशी टी20 लीग में खेलने की अनुमति नहीं है। WCPL के आगामी संस्करण की शुरुआत 31 अगस्त से 10 सितंबर तक होगी।

कैसे चमका श्रेयंका पाटिल का सितारा

इससे पहले श्रेयंका पाटिल महिला आईपीएल के पहले संस्करण में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर महिला टीम की तरफ से खेलते हुए दिखाई दी थी।इस दौरान उन्होंने 7 मैचों में खेलते हुए 6 विकेट अपने नाम किए थे। हॉन्ग कॉन्ग की मेजबानी में पिछले महीने खेली गए इमर्जिंग एशिया कप टूर्नामेंट में श्रेयंका का गेंद से बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिला था। इसके साथ ही श्रेयंका का सितारा चमक उठा। श्रेयंका ने 2 मैचों में 7 ओवरों की गेंदबाजी की। जिसमें उन्होंने 15 रन देने के साथ 9 विकेट अपने नाम कर लिये। फाइनल मुकाबले में श्रेयंका ने 4 विकेट हासिल करने के साथ टीम की जीत में अहम योगदान दिया था। श्रेयंका को उनके प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब दिया गया था। माना जा रहा है कि श्रेयंका के चयन के पीछे उनका हालिया प्रदर्शन रहा है।

अलग-अलग टूर्नामेंट में हिस्सा ले चुकी हैं कई महिला खिलाड़ी

भारतीय टीम के पुरुष खिलाड़ियों के साथ पिछले 10 सालों में महिला क्रिकेट खिलाड़ियों का भी शानदार प्रदर्शन मैदान पर देखने को मिला है। श्रेयंका से पहले भारतीय महिला टीम की कई खिलाड़ी विदेशी टी20 लीग में खेलते हुए दिखाई दी हैं। महिला टीम की मौजूदा कप्तान हरमनप्रीत कौर के अलावा उपकप्तान स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, शेफाली वर्मा और ऋचा घोष सहित कई अन्य खिलाड़ी इंग्लैंड में होने वाली द हंड्रेड के अलावा ऑस्ट्रेलिया की महिला बिग बैश लीग में खेलते हुए दिखाई दी हैं। श्रेयंका वेस्टइंडीज में होने वाली WCPL में हिस्सा लेने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी हैं।

READ ALSO : IND Vs IRE: आयरलैंड के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी भारतीय टीम, यहां देखें पूरा शेड्यूल

भारतीय महिला क्रिकेट का भविष्य हैं श्रेयंका

रणजी ट्रॉपी खेलने वाले क्रिकेटर मनोज यादव ने कहा कि श्रेयंका भारतीय महिला क्रिकेट की भविष्य हैं। उनमें अपार प्रतिभा है।आने वाले दिनों में भारतीय टीम को इसका और लाभ मिलने वाला है। उन्होंने कहा कि हाल के अलग-अलग मैच में श्रेयंका का प्रदर्शन बिल्कुल हैरान कर देने वाला रहा है। वह अपनी गेंदबाजी से सामने वाली टीम को मुश्किल में डालने में समक्ष हैं।

Related Articles