गिरिडीह : झारखंड के गिरिडीह जिले के पचंबा थाना क्षेत्र ने सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया है। रविवार की सुबह जरीडीह पहाड़ी के पास एक युवक का शव बरामद किया गया। युवक की निर्मम तरीके से पत्थर से कूच कर व चाकू से गोदकर हत्या की गई है । फिलहाल शव की पहचान नहीं की जा सकी है।
शव मिलने के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई है। पहाड़ी के नीचे शव पर सुबह ग्रामीणों की नजर पड़ी। इसके बाद यह खबर पूरे क्षेत्र में फैल गई। सूचना मिलने के बाद पचंबा थाना प्रभारी मुकेश दयाल सिंह सदलबल मौके पर पहुंचे। इसके बाद मामले की जांच करते हुए आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी की गई।
शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। थाना प्रभारी ने कहा कि शव की पहचान कराई जा रही है।

