पटना : बिहार के पुलिस महकमे में इन डीएसपी साहब की खूब चर्चा हो रही है। शायद उन्होंने यह सोचा नहीं होगा कि जिस महिला दारोगा से बिहार के एक DSP व्हाट्सएप पर चैटिंग करता था। चैट में महिला दरोगा को अशलील मैसेज भेजा करता था। महिला के शिकायत करने पर जिले के एसपी ने तत्काल जांच की कार्यवाई शुरू कर दी।
डीआईजी ने जांच के लिए दिया निर्देश
महिला सब इंस्पेक्टर के साथ व्हाट्सएप चैट में आपत्तिजनक मैसेज करने वाले डीएसपी फैज अहमद खां पर कार्रवाई की जानी तय हैं। मोहनियां के डीएसपी फैज अहमद खां पर विभागीय कार्रवाई के साथ निलंबन की तलवार लटक रही है। शाहाबाद के डीआईजी नवीन चन्द्र झा ने फैज अहमद खां पर कार्रवाई करने की अनुशंसा की है।
महिला सब इंस्पेक्टर ने किया लिखित शिकायत
एसडीपीओ के आपत्तिजनक मैसेज पर महिला सब इंस्पेक्टर ने सख्त ऐतराज करते हुए पुलिस अधीक्षक ललित मोहन शर्मा से लिखित कंपलेन की हैं। शिकायत करने पर विभाग में हड़कंप मच गया। महिला सब इंस्पेक्टर ने शिकायत में कहा कि एसडीपीओ साहब थानेदार बनाने का प्रलोभन दे कर लगातार उत्पीड़न की कोशिश कर रहे हैं। महिला सब इस्पेक्टर ने यह भी आरोप लगाया कि बात न मानने पर लगातार परेशान कर रहे है।
जांच के लिए किया गया पांच सदस्यीय टीम का गठन
डीपीओ फैज अहमद खां शिकायत मिलते ही एसपी ललित मोहन शर्मा ने मोहनिया के एसडीपीओ फैज अहमद खां की जांच कार्यस्थल पर यौन उत्पीडन से बचाव के लिए बनी कमेटी आंतरिक परिवाद समिति को सौंप दी।
एसडीपीओ फैज अहमद खां पर लगे आरोप की जांच के लिए गठित आंतरिक परिवाद समिति के लिए जिलाधिकारी ने वरीय उपसमाहर्ता सविता कुमारी को भेज दिया और पांच सदस्यीय समिति बनी जिसमें वरीय उपसमाहर्ता के अलावा महिला थाने की पूनम कुमारी, सरदार वल्ल्वभाई कॉलेज की एसोसिएट प्रोफेसर सीमा पटेल को शामिल किया गया।
जांच करने वाली टीम चौकी, जांच में सही पाये गये आरोप
डीएसपी फैज अहमद खां पर लगाये गये आरोपों की जांच शुरु हुई तो जांच दल के लोगों के होश उड़ गए। महिला सब इंस्पेक्टर द्वारा लगाये गये सभी आरोप सही पाये गये। डीएसपी फैज अहमद खां की जांच रिपोर्ट आंतरिक परिवाद समिति ने पुलिस अधीक्षक को सौंप दी गई हैं, जिसे पुलिस अधीक्षक ने डीआईजी को भेज दिया।

