Home » RANCHI POLITICAL NEWS: आदित्य साहू ने की निष्पक्ष और भयमुक्त निकाय चुनाव कराने की अपील, सरकार पर लगाया ये आरोप

RANCHI POLITICAL NEWS: आदित्य साहू ने की निष्पक्ष और भयमुक्त निकाय चुनाव कराने की अपील, सरकार पर लगाया ये आरोप

राज्य के 48 नगर निकायों में आगामी 23 फरवरी को होगा मतदान

by Vivek Sharma
BJP ELECTION
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद आदित्य साहू ने शनिवार को प्रदेश कार्यालय में एक प्रेसवार्ता आयोजित की। जिसमें उन्होंने आगामी नगर निकाय चुनाव में जनता से भयमुक्त और निष्पक्ष मतदान करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह चुनाव लोकतंत्र का महापर्व है और भाजपा के लगातार आंदोलनों के परिणामस्वरूप राज्य के 48 नगर निकायों में आगामी 23 फरवरी को चुनाव हो रहे हैं। तीन सालों के विलंब के बाद ये संभव हो पाया है।

आदित्य साहू ने राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव की घोषणा के बाद भी सरकार ने सत्ता और प्रशासन का दुरुपयोग करने की मंशा स्पष्ट कर दी है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से और राज्य पुलिस की सुरक्षा में चुनाव कराना, चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित कर सकता है। भाजपा ने पहले भी चुनाव ईवीएम से कराने की मांग की थी, लेकिन सरकार ने इसकी अनदेखी की।

उन्होंने यह भी कहा कि राज्य के सभी संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथों पर केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती की मांग की गई थी। लेकिन निर्वाचन आयोग ने इस पर कोई पहल नहीं की। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं और जनता से अपील की कि वे भारी संख्या में मतदान करें और इस चुनाव को राज्य सरकार के खिलाफ एक मजबूत संदेश बनाएं। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष ने राज्य सरकार के पुलिस प्रशासन से भी अपील की कि वे अपनी पद और वर्दी की मर्यादा बनाए रखें। राज्य सरकार के टूल किट बनने से बचें अन्यथा भाजपा इस पर कड़ी नजर रखेगी।

READ ALSO: Jharkhand Nagar Nikay Election: नगर निकाय चुनाव को लेकर मतदान के दिन 23 फरवरी को जमशेदपुर में रहेगी नो एंट्री

Related Articles

Leave a Comment