Home » Seraikela Crime : आदित्यपुर में ब्राउन शुगर पर बड़ा प्रहार, 7.59 लाख रुपये के साथ तस्कर गिरफ्तार, मुख्य सरगना समेत छह फरार

Seraikela Crime : आदित्यपुर में ब्राउन शुगर पर बड़ा प्रहार, 7.59 लाख रुपये के साथ तस्कर गिरफ्तार, मुख्य सरगना समेत छह फरार

Seraikela Crime : पूछताछ में सामने आया कि इस गिरोह का मुख्य सरगना जावेद अंसारी उर्फ लालटू सहित इमरान, राशिदा खातून, विपुल कर्मकार, रोहित कर्मकार और प्रकाश पटेल मौके से फरार हो गए।

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Seraikela : सरायकेला-खरसावां पुलिस ने नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए आदित्यपुर थाना क्षेत्र से एक ब्राउन शुगर तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 20 पुड़िया ब्राउन शुगर और 7,59,650 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस का दावा है कि मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े पैसों की बरामदगी के मामले में यह जिला पुलिस की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है।

जिला पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर आदित्यपुर की मुस्लिम बस्ती में छापेमारी की। सूचना थी कि आदतन अपराधी जावेद अंसारी उर्फ लालटू अपने घर की छत पर ब्राउन शुगर की बिक्री से मिले पैसों का हिसाब-किताब कर रहा है। पुलिस के पहुंचते ही आरोपी छत और पाइप के सहारे भागने लगे तथा रुपयों से भरे छोटे-छोटे झोले सड़क पर फेंक दिए।

सशस्त्र पुलिस बल की मदद से टीम ने पीछा कर आजाद अंसारी (गरीब नवाज कॉलोनी, जुगसलाई निवासी) को गिरफ्तार कर लिया। उसकी तलाशी में 20 पुड़िया ब्राउन शुगर और 7.59 लाख रुपये नकद बरामद हुए।

पूछताछ में सामने आया कि इस गिरोह का मुख्य सरगना जावेद अंसारी उर्फ लालटू सहित इमरान, राशिदा खातून, विपुल कर्मकार, रोहित कर्मकार और प्रकाश पटेल मौके से फरार हो गए। पुलिस सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। एसपी ने बताया कि पूरी रात अभियान चलाकर कार्रवाई को सफल बनाने वाली पुलिस टीम को पुरस्कृत किया जाएगा।

Read Also: Seraikela News: आदित्यपुर के कलाकार ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, 4 लाख मोतियों से तैयार किया भगवान राधा-कृष्ण का सबसे बड़ा आध्यात्मिक पोर्ट्रेट

 

 

Related Articles