Home » Chaibasa News : जनगणना 2027 के पहले चरण की तैयारी,फील्ड ट्रेनरों को सिखाई जा रही प्रक्रिया

Chaibasa News : जनगणना 2027 के पहले चरण की तैयारी,फील्ड ट्रेनरों को सिखाई जा रही प्रक्रिया

by Rajeshwar Pandey
Chaibasa Hindi News
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : उपायुक्त सह प्रधान जनगणना पदाधिकारी चंदन कुमार की अध्यक्षता में जनगणना 2027 के तहत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना कार्य के लिए फील्ड ट्रेनरों का प्रशिक्षण मंगलवार से अनुमंडल सभागार, सदर चाईबासा में शुरू हुआ। जिलास्तरीय मास्टर ट्रेनर सुनीला खलखो (जिला आपूर्ति पदाधिकारी) एवं फ्रांसिस कुजूर (जिला सांख्यिकी पदाधिकारी) द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

कार्यक्रम में जनगणना निदेशालय,रांची से जिला पर्यवेक्षण एवं समन्वय के लिए दीपक कुमार, सांख्यिकीय अन्वेषक भी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण कार्यक्रम दो बैचों में आयोजित किया जा रहा है। प्रत्येक बैच में 30 प्रतिभागी शामिल हैं।

आंकड़ों की शुद्धता सुनिश्चित करने में फील्ड ट्रेनरों की अहम भूमिका

पहला बैच 08 अप्रैल से 10 अप्रैल 2026 तक तथा दूसरा 11 अप्रैल से 13 अप्रैल 2026 तक चलेगा। उपायुक्त चंदन कुमार ने प्रथम सत्र के प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि जनगणना एक अत्यंत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है और इसके आंकड़ों की शुद्धता सुनिश्चित करने में फील्ड ट्रेनरों की अहम भूमिका होगी।

मास्टर प्रशिक्षकों द्वारा जनगणना के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण से जुड़े कार्यों को विस्तार से समझाया गया। दीपक कुमार ने बताया कि इस बार जनगणना पूरी तरह डिजिटल माध्यम से की जाएगी, इसलिए सभी फील्ड ट्रेनरों को इसकी प्रक्रिया और तकनीकी पहलुओं को अच्छी तरह समझना जरूरी है।

जिला जनगणना पदाधिकारी ने बताया कि डिजिटल जनगणना के तहत प्रगणक और पर्यवेक्षक मोबाइल ऐप के माध्यम से डेटा संग्रह करेंगे। इसके लिए फील्ड ट्रेनरों का तकनीकी रूप से दक्ष होना आवश्यक है। प्रशिक्षण के बाद यही ट्रेनर प्रखंड स्तर पर प्रगणक एवं पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण देंगे।

प्रशिक्षण में सुमित हांसदा, हरिश्चन्द्र सामड, संजय जारीका, बिमल किशोर बोयपाई एवं विश्णु पुरती ने सहयोग किया। इनके द्वारा फील्ड ट्रेनरों को मोबाइल ऐप के उपयोग, मकानों की नंबरिंग, एचएलओ फॉर्म भरने एवं डेटा प्रबंधन की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में अपर उपायुक्त, पश्चिमी सिंहभूम, अनुमंडल पदाधिकारी (सदर चाईबासा एवं जगन्नाथपुर), मास्टर ट्रेनर सुनीला खलखो, फ्रांसिस कुजूर तथा प्रथम बैच के 30 फील्ड ट्रेनर मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Read Also- Ghatshila School News : इरवाइन एड्वेंटिस्ट स्कूल गोपालपुर में मना अलंकरण समारोह,छात्र-छात्राओं को दिलाई शपथ

Related Articles

Leave a Comment