Home » बिहार में NDA का सीट शेयरिंग फार्मूला तय, जानिए कौन सी पार्टी कितने सीटों पर लड़ेगी चुनाव

बिहार में NDA का सीट शेयरिंग फार्मूला तय, जानिए कौन सी पार्टी कितने सीटों पर लड़ेगी चुनाव

by The Photon News Desk
Bihar NDA Seat Sharing
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पॉलिटिकल डेस्क: Bihar NDA Seat Sharing: निर्वाचन आयोग की ओर से आम चुनावों की तारीखों की घोषणा करने के बाद अब राजनीतिक दलों में सीटों के बंटवारे को लेकर कवायद चल रही है। चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद अब एनडीए (NDA) ने बिहार में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तैयार कर लिया है। पिछले कई सप्ताह से सीट बंटवारे को लेकर चल रहे मंथन पर सोमवार 18 मार्च को मुहर लग गई है।

Bihar NDA Seat Sharing : आज बीजेपी जारी कर सकती है तीसरी लिस्ट

लोकसभा चुनावों को लेकर बिहार में सीट बंटवारे का फॉर्मूला तय होने के बाद अब इस बात की चर्चा हो रही है कि बीजेपी आज 19 मार्च को उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी कर सकती है। बता दें, कि बीजेपी ने 2 मार्च और 13 मार्च को लोकसभा उम्मीदवारों की पहली और दूसरी लिस्ट जारी की थी। अब लोगों को इंतजार है तो तीसरी लिस्ट का। इससे उन्हें पता चलेगा कि किस सीट पर कौन से प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरनेवाले हैं।

कौन पार्टी कितने सीटों पर लड़ेगी चुनाव

बिहार में हुए सीट बंटवारे के तहत बीजेपी 17 सीट, नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू 16 सीट, चिराग पासवान के नेतृत्व वाली लोक जनशक्ति पार्टी 5 सीट पर चुनाव लड़ेगी। पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के नेतृत्व वाले हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय लोक

मोर्चा को एक-एक सीट मिली है। पशुपति पारस की राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी को एक भी सीट नहीं दी गई है। ऐसे में उनके एनडीए छोड़ने की चर्चाएं भी शुरू होने लगी हैं।

कौन सी पार्टी कहां से लड़ेगी चुनाव

BJP: भारतीय जनता पार्टी पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, औरंगाबाद, मधुबनी, अररिया, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, महाराजगंज, सारण, उजियारपुर, बेगूसराय, नवादा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर और सासाराम।
JDU: वाल्मीकि नगर, सीतामढ़ी, झंझारपुर, सुपौल, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा, गोपालगंज, सिवान, भागलपुर, बांका, मुंगेर, नालंदा, जहानाबाद और शिवहर से चुनाव लड़ेगी।
LJPR: वैशाली, हाजीपुर, समस्तीपुर, खगड़िया और जमुई
HAM: गया
RLM: काराकाट

बीजेपी की तीसरी लिस्ट में किसे मिल सकता है मौका?

बीजेपी की तीसरी लिस्ट कई नए चेहरों को मौका दिया जा सकता है। पार्टी उन चेहरों पर दांव लगाने वाली है, जिन्होंने पिछले 5 साल में अपना अच्छा-खासा वोट बैंक तैयार किया है और जनता के दिलों में जगह बनाई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आने वाली पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की पत्नी परनीत कौर को टिकट दिया जा सकता है।

सीट बंटवारे को लेकर हुई बैठक में ये नेता रहे मौजूद

दिल्ली में सोमवार को सीट बंटवारे को लेकर बातचीत हुई। इस दौरान एनडीए की बैठक में जेडीयू की तरफ से उमेश कुशवाहा, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक जीतन राम मांझी, चिराग पासवान की पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, राष्ट्रीय लोजपा के अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस मौजूद रहे।

READ ALSO : गोपालगंज में भरी पंचायत के सामने पिता ने बेटी के प्रेमी को मारा चाकू मौत, जानिए क्या है पूरा मामला

Related Articles