Home » Bokaro News : चास में उपमहापौर के चुनाव में भाजपा की रणनीति फेल, पूजा कुमारी बनीं उपमहापौर

Bokaro News : चास में उपमहापौर के चुनाव में भाजपा की रणनीति फेल, पूजा कुमारी बनीं उपमहापौर

Bokaro News : अंदरूनी समीकरण और क्रॉस वोटिंग के कारण उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा। निगम के महापौर व अध्यक्ष के चुनाव में भी भाजपा उम्मीदवार दूसरे स्थान पर रहे थे।

by Mujtaba Haider Rizvi
Pooja Kumari wins Chas deputy mayor election in Bokaro
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Bokaro : चास नगर निगम व फुसरो नगर परिषद में उपमहापौर एवं उपाध्यक्ष पद के लिए अप्रत्यक्ष चुनाव मंगलवार को हो गया। चास नगर निगम में उपमहापौर पद के लिए वार्ड-22 की पूजा कुमारी और वार्ड-15 के अमर स्वर्णकार के बीच सीधा मुकाबला था। कुल 35 वार्ड पार्षदों में से 33 मत वैध पाए गए। इसमें पूजा कुमारी को 19, जबकि अमर स्वर्णकार को 14 मत मिले। निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीओ प्रांजल ढांडा ने पूजा कुमारी को विजयी घोषित करते हुए प्रमाणपत्र सौंपा।

उपमहापौर के चुनाव में भाजपा की रणनीति फेल हो गई। भाजपा नेता व सांसद ढुलू महतो के प्रतिनिधि अमर स्वर्णकार, वार्ड पार्षदों को अपने पक्ष में नहीं कर सके। अंदरूनी समीकरण और क्रॉस वोटिंग के कारण उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा। निगम के महापौर व अध्यक्ष के चुनाव में भी भाजपा उम्मीदवार दूसरे स्थान पर रहे थे।

मेयर ने दिलाई शपथ

परिणाम घोषित होने के बाद नव निर्वाचित महापौर भोलू पासवान ने पूजा कुमारी को उपमहापौर पद की शपथ दिलाई। इसके बाद पार्षदों व समर्थकों ने उनका जोरदार अभिनंदन किया। कार्यक्रम में सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ प्रदीप कुमार, पंकज दुबे और सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

फुसरो में एक वोट से हुआ फैसला

फुसरो नगर परिषद में उपाध्यक्ष पद पर कांटे का मुकाबला रहा। वार्ड-01 की रेणु देवी ने एक मत से जीत दर्ज की। उन्हें 14 मत मिले, जबकि वार्ड-16 की रश्मि सिंह को 13 मत प्राप्त हुए। निर्वाची पदाधिकारी- सह- एसडीओ (बेरमो) मुकेश मछुआ ने रेणु देवी को निर्वाचित घोषित किया। इसके बाद अध्यक्ष निर्मला देवी ने रेणु देवी को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।

Read Also: Bokaro Road Accident : बोकारो में शादी समारोह से वापस घर लौट रहे किशोर की सड़क हादसे में मौत

Related Articles

Leave a Comment